एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में CM के एलान का इंतजार, BJP विधायक लता उसेंडी ने साफ किया अपना रुख

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे सीएम दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं. वैसे-वैसे उनकी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. अब पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने अपने नाम पर हो रही चर्चा पर जवाब दिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Elections) के नतीजे सामने आने के बाद बीजेपी (BJP) की ओर से सरकार बनाने की तैयारी चल रही है. केंद्रीय नेतृत्व सीएम और मंत्रियों के चेहरे पर मंथन कर रहा है. वहीं, सीएम को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं. इस बीच पूर्व मंत्री लता उसेंडी (Lata Usendi) ने यह साफ कर दिया है कि वह सीएम पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं. 

लता उसेंडी कोंडागांव सीट से तीसरी बार विधायक चुनी गई हैं. उसेंडी ने कहा कि वह न तो सीएम की दौड़ में हैं और न ही किसी अन्य रेस में हैं. उन्होंने खुद केवल बीजेपी का कार्यकर्ता बताया है. लता को इस बार कोंडागांव सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी के 80465 वोट मिले हैं. उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता मोहन मरकाम को चुनावी शिकस्त दी है. मोहन मरकाम को 61893 वोट मिले हैं. 

रमन सिंह सरकार में रह चुकी हैं मंत्री
लता उसेंडी बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. वह बीजेपी का बड़ा आदिवासी चेहरा हैं. बीजेपी की पूर्ववर्ती सरकार में वह छत्तीसगढ़ की मंत्री रह चुकी हैं. उनका नाम भी सीएम की रेस में लिया जा रहा था लेकिन उन्होंने खुद अपना रुख साफ कर दिया है. लता उसेंडी ने कहा है कि सीएम कौन बनेगा, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करता है और जो वह तय करेगा सबको स्वीकार्य होगा. लता उसेंडी ने इससे पहले 2003 और 2008 में विधानसभा का चुनाव जीता था. वह राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाई गई थीं. बताया जाता है कि वह रमन सिंह सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री थीं. 

क्या इनमें से होंगे अगले सीएम?
बता दें कि छत्तीसगढ़ में लता उसेंडी के अलावा एक अन्य महिला विधायक रेणुका सिंह के नाम पर भी चर्चा चल रही है. रेणुका सिंह के विधायक बनने के बाद ही उनसे सांसद के पद से इस्तीफा देने को कहा गया था. ऐसे में उनके नाम पर अटकलें और तेज हो गई हैं. रेणुका सिंह के अलावा रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी संभावितों में शामिल हैं. 

य़े भी पढ़ें- Korea: जिला अस्पताल में खराब पड़ी बायोमीट्रिक मशीन, लेट से आने लगे डॉक्टर और स्टाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget