एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सर्दियों के मौसम में बढ़ी नक्सलियों की सक्रियता, इस जिले में इक्कठा होकर हजारों ने दिखाई अपनी ताकत

Bastar News: 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक नक्सलियों द्वारा मनाए गए PLGA सप्ताह में भी नक्सलियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखी गई. नक्सलियों की सक्रियता बढ़ने के चलते पुलिस फोर्स को भी अलर्ट किया गया है.

Bastar News: सर्दियों का मौसम आते ही एक बार फिर बस्तर संभाग में नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गई है. दरअसल, ठंड के मौसम में नक्सली अपने ठिकाने बदलते हैं और इस दौरान उनकी मूवमेंट बढ़ जाती है. वहीं, 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक नक्सलियों द्वारा मनाए गए PLGA सप्ताह में भी नक्सलियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखी गई. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने अपने PLGA सप्ताह की वीडियो और प्रेस नोट भी जारी किया है.

छत्तीसगढ़ में खासकर दक्षिण और उत्तर बस्तर इलाके में ठंड के मौसम में नक्सलियों की सक्रियता रहती है. नवंबर महीने के अंतिम दिनों में ही बस्तर संभाग में ही तीन से चार जगह नक्सलियों की मौजूदगी देखी गई जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर ऑपरेशन भी चलाया गया और नक्सलियों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया गया, हालांकि इस दौरान नक्सलियों की गोली लगने से 1 जवान शहीद हुआ और 3 जवान अलग-अलग घटनाओं में घायल भी हो गए.

ठंड के मौसम में नक्सली बदलते हैं अपने ठिकाने
दरअसल नक्सली अपने संगठन को अलग-अलग कमेटी में विभाजित करते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की 3 कमेटी काम रही है, जो उत्तर बस्तर और दक्षिण बस्तर में काम कर रही है. बताया जा रहा है कि ठंड के मौसम में ये तीनों कमेटियां सक्रिय हैं और अपने PLGA सप्ताह के दौरान बस्तर के माड़ इलाके में बाकायदा यह तीनों कमेटी इक्कठा होकर स्थानीय  ग्रामीणों के साथ विशाल रैली भी निकाली और PLGA सप्ताह भी मनाया.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन नक्सलियों की संख्या हजारों में थी जो अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे. PLGA सप्ताह खत्म होने के साथ एक बार फिर इन तीनों कमेटी के नक्सली अलग-अलग जगहों के लिए मूवमेंट करेंगे. 

नक्सल मामलों के जानकार और वरिष्ठ पत्रकार मनीष गुप्ता ने बताया कि वैसे नक्सली 12 महीनों बस्तर के अति संवेदनशील इलाकों में सक्रिय होते हैं लेकिन ठंड के मौसम में इनकी मूवमेंट  बढ़ जाती है और वे सही ठिकाना ढूंढने लगते हैं. हालांकि इस दौरान नक्सली सुरक्षाबलों  को भी नुकसान पहुंचाने के भी ताक में रहते हैं.

दिसंबर महीने में ही ठंड के मौसम में नक्सलियों का PLGA सप्ताह होता है, ऐसे में नक्सली संगठन के लड़ाकू नक्सली फोर्स पर नजर बनाए रखते हैं और हमला करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन इस साल कहा जा सकता है कि पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की वजह से अपने PLGA सप्ताह के दौरान नक्सली किसी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए, लेकिन जब तक ठंड का मौसम होगा, नक्सलियों की सक्रियता जरूर बने रहने की संभावना है.

बस्तर पुलिस रख रही पैनी नजर 
इधर बस्तर आईजी सुंदरराज. पी का कहना है कि पिछले कुछ सालों के मुकाबले पुलिस भी नक्सलियों के मंसूबे को समझने  में लगी है, यही वजह है कि पहले ही फोर्स अलर्ट रहती है, साथ ही कैंप और थाना को भी अलर्ट कर दिया जाता है. इस महीने  नक्सलियों के  PLGA सप्ताह के दौरान भानुप्रतापपुर में भी विधानसभा उपचुनाव था, ऐसे में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना भी बस्तर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी लेकिन भानुप्रतापपुर के साथ-साथ पूरे बस्तर संभाग में तैनात जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया और इस वजह से ही नक्सली चुनाव के दौरान किसी भी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाए.

हालांकि छिटपुट वारदातों को अंजाम देकर नक्सली अपनी मौजूदगी जरूर दिखा रहे हैं, लेकिन पुलिस के जवान भी पूरी तरह से सतर्क हैं और नक्सलियों के हर मूवमेंट पर नजर बनाए रखने के लिए अपने संसाधनों का प्रयोग कर रहे हैं. फिलहाल ठंड के मौसम में नक्सली किसी वारदात को अंजाम ना दे पाएं, इसके लिए बस्तर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: आरक्षण संशोधन विधेयक पर लटकी तलवार, राज्यपाल ने नहीं दी मंजूरी; जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget