एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नेशनल पार्क में पहली बार दिखा दुर्लभ प्रजाति का चौसिंगा हिरण, जानें कहां आई खुशी की लहर

Kanger Valley: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहली बार एक और दुर्लभ प्रजाति का हिरण देखा गया है. इसे चौसिंगा हिरण कहा जाता है. इस हिरण के दो नहीं चार सींग होते हैं.

Bastar : छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेशनल पार्क कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव देखे जाने से वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी का माहौल है, नेशनल पार्क के भीतर लगाए गए ट्रैप कैमरे में दुर्लभ वन्यजीव चौसिंगा हिरण की फोटो कैद हुई है. इस कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में चौसिंगा को देखा गया है, दरअसल चौसिंगा चार सिंग वाला स्तनपाई जीव हिरण है, जो मूल रूप से भारत और नेपाल में पाया जाता है.

छत्तीसगढ़ में पहली बार चौसिंगा हिरण को देखा गया है,जिसके बाद से नेशनल पार्क प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ छत्तीसगढ़ वन विभाग में भी काफी खुशी का माहौल है. बताया जा रहा है कि पार्क प्रबंधन ने हिरणों के बफर जोन में ट्रैप कैमरा लगाकर रखा है और शनिवार को इस कैमरे में चौसिंगा की फोटो कैद हुई है, अब पार्क प्रबंधन इस बात का भी पता लगा रहा है कि चौसिंगा की संख्या एक या एक से ज्यादा है.

पहली बार नेशनल पार्क में देखा गया चौसिंगा

कांगेर वैली नेशनल पार्क के डायरेक्टर गणवीर धम्मशील ने बताया कि नेशनल पार्क के अंदर बफर जोन में लगाए गए ट्रैप कैमरे में एक चौसिंगा की तस्वीर कैद हुई है ,चौसिंगा को अंग्रेजी में फोर हॉर्नड एंटीलोप कहा जाता है, जो प्रायः भारत और नेपाल में पाए जाने वाला हिरण होता है, इस परिवार के अन्य सदस्यों में दो सींग होते हैं जबकि इसके 4 सींग होते हैं, यह सुनहरे  हल्के लाल रंग और भूरे रंग के होते हैं. 

इसकी ऊंचाई 22 से 25 इंच और अधिकतम 22 किलो का वजनी वन्यजीव होता है,  इसके एक जोड़ी सींग दोनों कान के बीच में, जबकि दूसरे जोड़ी सींग आगे की ओर होते हैं, पीछे वाले सींग आगे की अपेक्षा बड़े होते हैं. यह मुख्य रूप से घास, शाक, छोटी झाड़ियों के पत्ते, फूल और फल खाते हैं. वयस्क मादा चौसिंघा एक बार मे एक या दो बच्चों को जन्म देती है. पार्क के डायरेक्टर ने बताया कि ये काफी खुशी की बात है कि इसे छत्तीसगढ़ में पहली बार कांगेर वैली नेशनल पार्क में देखा गया है, वही अब पता लगाया जा रहा है कि इसकी संख्या एक है या एक से अधिक है.

पार्क में है दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव

गौरतलब है कि हजारों हेक्टेयर में फैले कांगेर वैली नेशनल पार्क में इससे पहले भी दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों को देखा गया है, जो केवल देश में इसी नेशनल पार्क में ही देखने को मिले हैं. जिसमें दुर्लभ प्रजाति की गिलहरी, दुर्लभ प्रजाति के सांप और चमगादड़ के साथ ही अब दुर्लभ प्रजाति के चौसिंगा को भी यहां देखा गया है. फिलहाल पार्क के प्रबंधन का कहना है कि इन दुर्लभ प्रजातियों के जीवो के संरक्षण और संवर्धन के लिए वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की ओर से लगातार काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें :-Chhattisgarh Weather: मौसम विभाग ने दी इन 18 जिलों में आंधी-तूफान और ओला वृष्टि की चेतावनी, रहना होगा सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget