एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: 173 नगरीय निकायों के लिए वोटिंग कल, इन मतदान केंद्रों पर रहेगी सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती

Chhattisgarh Local Body Election: 14 नक्सल प्रभावित जिलों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनौती है. ऐसे में निर्वाचन आयोग ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है.

Chhattisgarh Nagar Nikay Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए प्रचार का शोर अब थम चुका है. चुनावी हलचल के बाद उम्मीदवार अब जनसंपर्क अभियान पर निकल गए हैं. छत्तीसगढ़ के तमाम नगरीय निकायों में कल 11 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. वोटिंग का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा.

मतों की गिनती 15 फरवरी को की जाएगी. 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए पार्षद, अध्यक्ष और मेयर का कल चुनाव होना है. 173 नगरीय निकायों में अध्यक्ष और पार्षदों को चुनने के लिए वोटिंग होगी. चुनाव की प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं. 

बता दें कि 14 नक्सल प्रभावित जिलों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. प्रदेश की सभी नगरीय निकायों के लिए कुल 5970 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं. संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केदों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. साथ-साथ सभी 14 नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस पार्टियां फ्लैग मार्च भी कर रही हैं. 

शहर सरकार के लिए कल पड़ेंगे वोट

निर्वाचन आयोग ने बताया कि सुकमा जिले के अति नक्सल प्रभावित करीब 75 अतिसंवेदनशील बूथों को शिफ्ट किया गया है. सबसे ज्यादा कोंटा ब्लॉक के मतदान केंद्र शिफ्ट किये गए हैं. वहीं, सुकमा ब्लॉक के 16 और छींदगढ़ ब्लॉक के 02 मतदान केंद्रों को भी शिफ्ट किया गया है जिनमें से 18 मतदान केंद्रों पर हेलीकॉप्टर के जरिए पोलिंग पार्टियों और मतदान सामग्रियों को पहुंचाया जा रहा है.

अब जनसंपर्क पर प्रत्याशियों का ध्यान

सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल ईवीएम में कैद हो जाएगा. निकाय चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी थी. अब जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं को साधने का प्रयास कर रहे हैं. 11 फरवरी को 10 नगर निगम के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत कैद हो जाएगी. नगरीय निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी है. 

विनीत पाठक की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-

बीजापुर मुठभेड़ में शहीद दो जवानों को अंतिम सलामी, DGP बोले- 'व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget