एक्सप्लोरर

बीजापुर मुठभेड़ में शहीद दो जवानों को अंतिम सलामी, DGP बोले- 'व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत'

Bijapur Encounter News: बीजापुर में नक्सलियों से लड़ते समय वीरगति को प्राप्त हुए दो जवानों को अंतिम सलामी दी गई. छत्तीसगढ़ DGP अरुण देव गौतम ने कहा कि नक्सलियों के पास कोई छुपने की जगह नहीं बची.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए दो वीर जवानों को बीजापुर पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई. इस श्रद्धांजलि समारोह में छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम, डीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, आईजी बस्तर सुंदरराज पी समेत पुलिस और CRPF के आला अधिकारी मौजूद रहे. STF के जवान वासित रावटे और DRG के जवान नरेश कुमार ध्रुव की शहादत को नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम रवाना किया गया.

'नक्सलियों के गढ़ में जवानों ने दिखाया पराक्रम'
इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों को करारा जवाब दिया. डीजीपी अरुण देव गौतम ने बताया कि दोनों जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से बहादुरी से लड़ा और वीरगति को प्राप्त हुए. इसके अतिरिक्त जो दो जवान घायल हुए उनका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा है. दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है. इस अभियान में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया था, उनके कई हथियार जब्त किए गए, जिससे सुरक्षा बलों की बड़ी जीत मानी जा रही है.

'चुनौतीपूर्ण इलाके में जवानों का साहस'
जिस क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, वह नेशनल पार्क का इलाका है, जो चारों तरफ से घने जंगलों से घिरा हुआ है और नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता है. लेकिन इस बार सुरक्षा बलों ने उनकी यह सुरक्षा तोड़ दी. जवानों ने सीधे नक्सलियों के गढ़ में घुसकर हमला किया, जिससे नक्सल संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा.

'नक्सलियों के लिए नहीं बची कोई छुपने की जगह'
डीजीपी गौतम ने कहा कि अब नक्सलियों के पास छिपने की कोई जगह नहीं बची है. बीजापुर की यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आने वाले समय में नक्सल विरोधी अभियान और तेज किया जाएगा. हम जवानों की यह शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे, यह छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी.

ये भी पढ़ें- बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, सुबह से जारी एनकाउंटर, 2 जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: 'नक्सलवाद से मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़', CM विष्णु देव साय का बड़ा दावा
छत्तीसगढ़: 'नक्सलवाद से मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़', CM विष्णु देव साय का बड़ा दावा
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Chhattisgarh News: GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Embed widget