एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: मंत्री कवासी लखमा के बयान पर मचा बवाल, अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सीएम बघेल को लेकर कह दी ये बात

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने पीएम मोदी पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है. अब केंद्रीय राज्य संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस पर बयान दिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है. एक तरफ जहां बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ता कवासी लखमा का जगह-जगह पुतला दहन कर प्रदर्शन कर रहे हैं. 

वहीं बीजेपी के बड़े नेताओं ने भी लखमा के इस बयान के बाद राज्य सरकार से उनके इस्तीफे की मांग कर रही है. इस मामले में अब केंद्रीय राज्य संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने भी कवासी लखमा के इस बयान के लिए आपत्ति जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है.

मंत्री मेघवाल ने दिया बयान
दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे केंद्रीय राज्य संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को जगदलपुर शहर के बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता की. इस दौरान मंत्री कवासी लखमा के प्रधानमंत्री पर किये गए टिप्पणी को लेकर सवाल पर केंद्रीय राज्य संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऐसे एक दो मंत्री छोड़ रखे हैं, जो अल जुलूल बोलते रहते हैं. संवैधानिक पदों पर जो बैठे हैं, उनके बारे में सोच समझ के बोलना चाहिए. टिप्पणी देखकर मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे कैसे लोगों को मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के पद पर बैठ रखा है. ये ठीक नहीं है, प्रदेश की जनता भी इसे देख रही है, आने वाले समय में इनको खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

प्रदेशभर में मचा है बवाल 
दरअसल, सुकमा जिले में सड़क उद्घाटन के दौरान मंत्री कवासी लखमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी को लेकर प्रदेश बीजेपी ने आपत्ति जताया और इसे देश के प्रधानमंत्री पर  लखमा के द्वारा अभद्र टिप्पणी करना बताया है. जिसको लेकर पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है. बीजेपी के पदाधिकारी कवासी लखमा से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Weather Forecast: दिल्ली, लखनऊ और पटना सहित देश के इन बड़े शहरों में रविवार को कितना रह सकता है तापमान, देखिए पूरी लिस्ट

Bastar Tourism: गर्मी की छुट्टियां बिताने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे बस्तर, होमस्टे-रिसॉर्ट की जमकर कर रहे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget