एक्सप्लोरर

Chhattisgarh के मंत्री का विवादित बयान, हेमा मालिनी के गालों से की नारायणपुर की सड़कों की तुलना

लखमा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 15 वर्षों के शासनकाल में सड़कें पूरी तरह से खराब पड़ी थीं, लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी हेमा मालिनी के गाल की तरह सड़क चिकनी और शानदार बना दी.

Chhattisgarh News: सुर्खियों में रहने वाले छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में हैं. दरअसल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कवासी लखमा नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर पहुंचे हुए थे. यहां उन्होंने कांग्रेस सरकार का गुणगान करते हुए नारायणपुर की सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से कर दी. वहीं अब उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

मंत्री कवासी लखमा के बयान से लग रहे ठहाके

इस कार्यक्रम में कवासी लखमा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "15 वर्षों के शासनकाल में सड़कें पूरी तरह से खराब पड़ी थीं, लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी तो हमनें हेमा मालिनी के गाल की तरह सड़क को एकदम चिकनी और शानदार बना दी है." कवासी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा है. खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पुल बन रहे हैं, साथ ही अबूझमाड़ में भी अब सर्वे का काम शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि इन तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीर बदली है और लगातार इन क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं. इसके अलावा जन चौपाल में कवासी लखमा ने बीजेपी शासनकाल की विफलताओं को गिनाते हुए जमकर घेरा.

International Tea Day 2022: देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच रही जशपुर की चाय की खुशबू, बागान से मिल रहा रोजगार

कांग्रेस सरकार का गुणगान करते करते बोल गए

अबूझमाड़ के सैकड़ों ग्रामीणों को आबकारी मंत्री ने संबोधित करते हुए बातों-बातों में कहा कि नारायणपुर से ओरछा तक हेमा मालिनी के गालों की जैसी रोड बनी है. उन्होंने जनता से पूछा कि आप बताइए रोड बनी है या नहीं, लोगों ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा हां बनी है. लखमा ने कहा कि अब नारायणपुर के लोग दंतेवाड़ा दर्शन करने जाएंगे तो बारसूर होते हुए जा सकेंगे. उन्होंने दावा किया कि विकास भूपेश बघेल की सरकार में हुआ है.

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कवासी लखमा ने ये बेतुका बयान दिया हो.  इससे पहले भी वे अटपटा बयान देकर चर्चाओं में रह चुके हैं. कुछ साल पहले सुकमा जिले में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि सुकमा जिला मुख्यालय से कोंटा तक हेमा मालिनी के गालों की तरह चमचमाती हुई सड़क बनाई गई है. अब लोग आसानी से आवाजाही कर सकते हैं. उस समय भी लखमा का बयान सोशल मीडिया पर चजमकर वायरल हुआ था और बीजेपी ने लखमा के बयान की निंदा की थी.

Raipur News: कोरोना संकट से उबरे गोल बाजार के व्यापारियों को CM बघेल की एक और सौगात, किया ये एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget