एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मिलेट से पास्ता रागी के नूडल्स से बदली बस्तर के ग्रामीणों की जिंदगी, सैकड़ों को मिला रोजगार

Chhattisgarh Millet Mission:मिलेट मिशन के तहत मिलेट से बने पास्ता और रागी के नूडल्स अब बस्तर जिले ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओड़िसा के साथ अन्य राज्यो और देश विदेशों में भी धूम मचाने लगी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भी लघु धान्य वनोपज से तैयार मिलेट मिशन के तहत फूड्स प्रोडक्ट्स का व्यापार काफी सफल साबित हो रहा है. मिलेट मिशन के तहत मिलेट से बने पास्ता और रागी के नूडल्स अब बस्तर जिले ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओड़िसा के साथ अन्य राज्यो और देश विदेशों में भी धूम मचाने लगी है. इस मिशन के तहत बस्तर के ग्रामीणो के द्वारा लघु धान्य वनोपज रागी, कोदो ,कुटकी की प्रोसेसिंग प्लांट के माध्यम से एक से बढ़कर एक फूड्स प्रोडक्ट्स तैयार किये जा रहे हैं. जो स्वाद और सेहत से भरपूर है.

जिस वजह से मिलेट से तैयार होने वाली फूड्स प्रोडक्ट्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है. साथ ही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को भी इस मिलेट मिशन के तहत रोजगार भी मिल रहा है. महीने में अच्छी खासी आमदनी भी हो रही है. दरअसल छत्तीसगढ़ के बस्तर में किसानों के द्वारा उगाए जाने वाली मिलेट्स जिसमें कोदो, कुटकी और रागी उच्च पौष्टिक धान्य होती है. मिलेट्स ग्लूटेन मुक्त होते हैं. इनमें प्रोटीन ,डायट्री, फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. बस्तर संभाग के सातों जिलों में मिलेट्स का उत्पादन होता है.

अबुझमाड़ की महिलाओं को भी मिला रोजगार
बस्तर जिले में भी मिलेट मिशन के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामीणों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं. इसकी सप्लाई भी दूसरे राज्य और देश विदेशों में होने लगी है, मिलेट्स से बनाये जा रहे प्रोडक्ट्स से संभाग के सैकड़ों ग्रामीणों  को रोजगार भी मिल रहा है. मिलेट मिशन के तहत कोदो से  फ्लेक्स, मिलेट्स से बने इडली रवा, रागी  से बने हक्का नूडल्स, पोहा,  पास्ता, कुकीज और कुटकी से पास्ता  के साथ ही दर्जनों प्रोडक्ट्स तैयार किये जा रहे है. जिसके स्वाद के हर कोई दीवाने हुए हैं. केवल बस्तर जिले ही नहीं बल्कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के भी नक्सल पीड़ित महिलाओं के द्वारा मिलेट मिशन के तहत फूड प्रोडक्टस तैयार किए जा रहे हैं. जिससे यहां की महिलाओं को अच्छी खासी कमाई हो रही है.

देश विदेशों में है मिलेट्स के प्रोडक्ट्स की डिमांड
दरअसल देश और विदेश में कोदो ,कुटकी रागी जैसे मिलेट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर में मिलेट मिशन के तहत प्रोडक्ट तैयार किया जा रहा है. इसके लिए प्रशासन के द्वारा संभाग के सभी जिलों में प्रोसेसिंग प्लांट भी तैयार किया गया है. जहां लघु धान्य वनोपज कोदो, कुटकी  और  रागी से अलग-अलग सेहत से भरपूर फूड प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं. राज्य सरकार ने मिलेट मिशन के माध्यम से साल 2023 तक छत्तीसगढ़ को देश में मिलेट्स हब के रूप में पहचान बनाने का लक्ष्य रखा है. इधर बस्तर के ग्रामीण अंचलों  में रहने वाले आदिवासी ग्रामीणों को न सिर्फ आमदनी हो रही है. बल्कि मिलेट्स के प्रसंस्करण  और वैल्यू एडिशन से किसानों, महिला समूह और ग्रामीण युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है. जिससे उनकी जिंदगी भी बदली है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: बस्तर में लगातार हो रही बेमौसम बारिश से सब्जियों की फसलें खराब, किसानों का लाखों का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget