एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मनेंद्रगढ़ में आदमखोर तेंदुए ने मचाया आतंक, कलेक्टर की लोगों से अपील- सावधानी बरतें

यह तेंदुआ अब तो दो लोगों पर हमला कर चुका है, जिसमें एक की मौत हो गई. इसी कड़ी में कलेक्टर ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना, इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वनांचल इलाकों में दिन में भी लोग अलाव तापने पर मजबूर हैं. ऐसे समय में नवगठित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर ब्लॉक अंतर्गत कुंवारपुर वनपरिक्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक आदमखोर तेंदुआ ने आतंक मचा रखा है.

इस वजह से यहां के लोग रतजगा करने पर मजबूर हैं. इस आदमखोर तेंदुआ ने अब तक दो लोगों पर हमला किया गया है, जिसमें एक महिला की मृत्यु हुई. इसके अलावा तेंदुए के हमले से घायल बच्चे का इलाज जारी है, जिसके स्वास्थ्य की जानकारी लेने कलेक्टर पीएस ध्रुव सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र भरतपुर पहुंचे. घायल बच्चे के माता-पिता से मिलकर कलेक्टर ने उन्हें ढांढस बंधाया और उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. 

8 वर्षीय बच्चे को लेकर भागा था

दरअसल, जिले के कुंवारपुर वनपरिक्षेत्र में पिछले 20 दिनों से एक आदमखोर तेंदुआ विचरण कर रहा है. इस तेंदुए ने बीते दिनों जंगल में गई ग्राम गोधौरा निवासी एक महिला का शिकार कर उसकी जान ले ली. इसके बाद हाल ही में छपराटोली में शाम के वक्त घर के बाहर खेल रहे एक 8 वर्षीय बच्चे के गर्दन को अपने मुंह में दबाकर जंगल की ओर ले जा रहा था. हालांकि दीवार ऊंची होने की वजह से बच्चे को वहीं छोड़कर भाग गया. तेंदुए के हमले में बच्चे के गर्दन में गंभीर चोंट आई, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर में चल रहा है.

इस तेंदुए की वजह से कुंवारपुर इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. लोग रात में डर के साए में जीने को मजबूर हैं. वन विभाग ने वनक्षेत्र से लगे रहवासियों को सावधानी बरतने और घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. तेंदुआ के आतंक की जानकारी मिलने पर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने मनेंद्रगढ़ डीएफओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

कलेक्टर ने लोगों से अपील की

इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पीएस ध्रुव ने कुंवारपुर वनपरिक्षेत्र का दौरा कर लोगों से भेंट मुलाकात की. उन्होंने तेंदुआ के हमले से बचने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की. कलेक्टर ने कहा कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही यह आदमखोर तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा.

कलेक्टर ने लोगों से जंगल झाड़ी, सुनसान इलाकों से आते जाते समय बेहद सावधानी बरतने और अपने साथ सुरक्षा की दृष्टि से लाठी डंडा रखने की समझाइश दी. कुंवारपुर वनपरिक्षेत्र इलाके से लौटते समय कलेक्टर ध्रुव ने खामरोद गांव के पास एक चरवाहे को नाले के किनारे झाड़ियों के बीच बैठकर अपनी मवेशी चराते देखा. डीएम उसके पास गए और उसे आदमखोर तेंदुए से सतर्क रहने की समझाइश दी.

'तुम्हारे बाप ने भी कभी CM से बात की है..' बघेल के वायरल वीडियो पर BJP ने ली चुटकी, कांग्रेस ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget