एक्सप्लोरर

'तुम्हारे बाप ने भी कभी CM से बात की है..' बघेल के वायरल वीडियो पर BJP ने ली चुटकी, कांग्रेस ने दी सफाई

Bhupesh Baghel Viral Video: कांग्रेस की तरफ से भी वीडियो जारी किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवक को अच्छा सवाल पूछने के लिए सबासी दे रहे हैं.इसके बाद वो सभा में आरक्षण पर छिड़े विवाद पर बोलने लगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमें सीएम एक बेरोजगार युवा पर भड़क उठे हैं.इस मामले अब सियासत तेज हो गई है.बीजेपी और कांग्रेस में इसको लेकर ट्वीट वार शुरू हो गया है.वहीं एक बहस ये भी छिड़ गई है कि इस वायरल वीडियो की असलियत क्या है? 

सबसे पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जारी हुए वीडियो की बात करते है. इसमें मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम का एक क्लिप जारी किया गया है. इसमें एक बेरोजगार युवा ईडब्ल्यूएस के आरक्षण कटौती से नाराजगी जाहिर कर रहा है.इसपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भड़क उठे.उन्होंने युवा से कहा "तुम्हारे पिताजी ने कभी मुख्यमंत्री से बात की है.मां ने की है.चाचा ने की है? जब मौका मिल रहा है तो आरोप लगा रहे हो. 

बेमेतरा जिले का है वीडियो

दरअसल ये वीडियो क्लिप बेमेतरा जिले का है.5 साल पहले ग्रेजुएशन पूरा कर चुके किशन अग्रवाल ने भरी सभा में आरक्षण को लेकर सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत की है.युवक ने कहा कि जनरल वाले जनसंख्या को कंट्रोल कर के रखे हैं.पिछड़े वर्ग के होते है उनके ज्यादा बच्चे होते हैं. 76 प्रतिशत आरक्षण मत दीजिए. वेकेंसी बढ़ा दीजिए सब खुश हो जाएंगे और आप चुनाव जीत जाएंगे. 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए सभी विधानसभा का दौरा कर रहे हैं.यही नहीं वो सरकारी योजनाओं का फीडबैक जनता से सीधे ले रहे हैं, लेकिन बेमेतरा में आरक्षण विवाद पर बहस छिड़ गई.बेरोजगार युवा ने आरक्षण के मामले में मुख्यमंत्री पर युवाओं को परेशान करने का आरोप लगा दिया.इसे देख अधिकारियों ने युवक से माईक छीनने की कोशिश की, लेकिन सीएम ने अधिकारियों को रोका.उन्होंने जवाब देते हुए कहा "आरोप लगाते हैं कि जिसको मैं बोलता हूं उसी को बात करने दिया जाता है, लेकिन यहां सबको मौका मिल रहा है." 

कांग्रेस की तरफ से जारी किया गया वीडियो

कांग्रेस की तरफ से भी वीडियो जारी किया गया है.जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवक को अच्छा सवाल पूछने के लिए सबासी दे रहे हैं. इसके बाद सभा में आरक्षण पर छिड़े विवाद पर बोलने लगे.उन्होंने कहा "विधानसभा में सभी वर्ग के विधायक हैं.76 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने के विधेयक को सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया है.मैनें वही किया को संविधान में व्यवस्था है.हम किसी के साथ अन्याय नहीं करते है.सबके साथ न्याय करना है.सबको आरक्षण मिलना चाहिए." 

Chhattisgarh: नारायणपुर में कार्यकर्ताओं से मिले बीजेपी नेता, आमसभा में संतोष पांडे बोले- 'जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget