एक्सप्लोरर

अजब-गजब: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में बहता है उल्टा पानी, अचंभे को देखने दूर-दूर से आते हैं पर्यटक 

मैनपाट के घने जंगलों के बीच बसे बिसरपानी गांव मे एक जगह ऐसी हैं. जहां उल्टा पानी बहता है.  उल्टा मतलब पानी ढाल से ऊंचाई की ओर बहता दिखता है. इस जगह पर एक आम के पेड के पास भूगर्भ से जल निकलता है.

अम्बिकापुर:  जिले मे 1100 मीटर यानी समुद्र तल से 3300 फीट की ऊंचाई मे बसा मैनपाट अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए अब देश भर मे चर्चित हो रहा है. यहां की ख्याति का एक विशेष कारण यहां बहने वाला उल्टा पानी है. जिसको देखने छत्तीसगढ़ के साथ देश भर के सैलानी यहां पहुंचते है.

छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप मे चर्चित है मैनपाट

मैनपाट सरगुजा जिले के पहाडी मे बसा इलाका है. छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप मे चर्चित मैनपाट मे वैसे तो कई ऐसे प्वाइंट है. जो अपने अद्वितीय प्रकृति के कारण पर्यटकों के पसंदीदा स्थान बन चुके हैं. जो लोग छुट्टियां बिताने के लिए देश के अन्य हिल स्टेशन पर नहीं जा पाते हैं. उनके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन मैनपाट होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के कई प्वांइट मे उल्टा बहने वाला पानी सबकी उत्सुकता का केन्द्र बना रहता है.  


अजब-गजब: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में बहता है उल्टा पानी, अचंभे को देखने दूर-दूर से आते हैं पर्यटक 

बिसरपानी गांव मे उल्टा पानी बहता है

मैनपाट के घने जंगलों के बीच बसे बिसरपानी गांव मे एक जगह ऐसी हैं. जहां उल्टा पानी बहता है.  उल्टा मतलब पानी ढाल से ऊंचाई की ओर बहता दिखता है. इस जगह पर एक आम के पेड के पास भूगर्भ से जल निकलता है. जिसे उल्टापानी का उदगम माना जाता है. जिसके बाद उदगम से करीब 20-25 मीटर तक ये पानी सीधी दिशा यानी ढाल की ओर बहता दिखता है. लेकिन उसके बाद करीब 100 मीटर तक ये पानी धीरे धीरे करीब 7-8 फीट ऊपर चढता दिखता है. मतलब पानी ढाल वाले स्थान से चढाई की ओर बहता दिखता है. जिसको खुली आंखों से देखकर अचरज मे पड जाते हैं.  


अजब-गजब: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में बहता है उल्टा पानी, अचंभे को देखने दूर-दूर से आते हैं पर्यटक 

उल्टे पानी को बहता देख हैरान रह जाते हैं पर्यटक

यहां आने वाले पर्यटक इस अचंभे पर यकीन ही नहीं करते हैं. लेकिन जो दिख रहा है उस पर अपने संदेह को दूर करने लोग कागज की नांव और प्लास्टिक के सामान को पानी मे बहा कर देखते हैं कि सही मे पानी ढाल से ऊंचाई की ओर चढ रहा है या नही! हालांकि लोग यहां छुट्टियां मनाने, पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. इसलिए वो इस जगह मे परिवार और दोस्तों के साथ जमकर मौज मस्ती करते हैं.  

स्थान की भौगोलिक परिस्थिति के कारण पानी उल्टा बहता दिखता है

एबीपी न्यूज उल्टा पानी बहने के दावा नहीं करता लेकिन यहां आने वाले लोग ये मानते हैं कि यहां पानी वास्तव मे उल्टा बह रहा है. बंगलौर से आए एक पढे लिखे युवा ये मानते हैं कि इस जगह पर आकर ये महसूस हुआ कि यहां गुरूत्वातर्षण का कोई नियम काम नहीं कर रहा है. हालांकि यहां आने वाले कुछ पर्यटको का मानना है कि स्थान की भौगोलिक परिस्थिति के कारण पानी उल्टा बहता दिखता है. वास्तव मे पानी उल्टा नहीं बह रहा है. वैसे इन मामलों के कुछ जानकारों का मानना है कि ऐसे स्थान मे कोई ऐसा बल प्रभावी हो सकता है जिसका बल गुरूत्वाकर्षण बल से ज्यादा होगा.

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में बढ़ी कनकनी, पटना, गया, समेत कई जगहों का तापमान गिरा, अभी चलती रहेगी पछुआ हवा

UP Election 2022: IT विभाग की छापेमारी से भड़की यूपी की राजनीति, SP-BJP आमने-सामने, अखिलेश को मिल रहा प्रियंका का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget