एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में झोंकी ताकत, बस्तर में इस दिन चुनावी शंखनाद करेंगे पीएम मोदी

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत से उत्साहित बीजेपी लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. बीजेपी प्रदेश की सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है, ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए महज दो हफ्ते रह गए हैं. इस बार चुनावी मैदान में उतरे सभी 11 प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार प्रसार में जुटे हैं. दोनों प्रमुख सियासी दल बीजेपी और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है. 

पिछले महीने ही बस्तर में बीजेपी के बड़े नेताओं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 8 अप्रैल को  बस्तर प्रवास पर आ सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी बस्तर लोकसभा क्षेत्र में किस विधानसभा में आम सभा को संबोधित करेंगे, इसका ऐलान नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री बस्तर प्रवास पर पहुंच सकते हैं.

छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर बीजेपी का फोकस
केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में जुटी बीजेपी ने अन्य राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी अपनी तैयारियां तेज कर दिया है. छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें है. बीजेपी ने इस बार 400 पार का नारे के साथ चुनावी प्रचार जुटी है. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का फोकस छत्तीसगढ़ के एक -एक सीट पर है.

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट के लिए चुनाव होना है. यह सीट राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण सीट है. यही वजह है कि लगातार छत्तीसगढ़ के सभी बड़े बीजेपी नेता और खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत अलग-अलग विधानसभा का दौरा कर रहे हैं. 

पीएम मोदी 8 अप्रैल को आ सकते हैं बस्तर
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया कि बस्तर लोकसभा सीट के साथ-साथ पूरे प्रदेश की 11 सीटों पर बीजेपी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. इसके लिए चुनाव प्रचार में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने बस्तर पहुंच सकते हैं, लेकिन अभी जगह तय नहीं हो पाया है कि प्रधानमंत्री बस्तर लोकसभा क्षेत्र के किस विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 

किरण देव के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का बस्तर आना लगभग तय माना जा रहा है. जिसको लेकर बस्तर बीजेपी इकाई तैयारियों में जुट गई है. विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी अपनी जीत को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. 

यही वजह है कि लगातार बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेताओ के साथ राष्ट्रीय नेता भी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. किरण देव ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए पूरी रणनीति के साथ चुनाव प्रचार में जुट गई है.

विधानसभा चुनाव में पीएम ने बस्तर से किया था आगाज
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर से ही चुनावी अभियान की शुरुआत की थी. विधानसभा चुनाव में बीजेपी को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जनादेश मिला था. लोकसभा चुनाव में भी प्रचार अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह बस्तर से ही कर सकते हैं.

राहुल और प्रियंका गांधी कर सकते हैं बस्तर में सभा
बताया जा रहा है कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में पीएम मोदी की सभा के लिए भीड़ जुटाई जाएगी. दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से अब तक किसी बड़े नेता के बस्तर प्रवास को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं मिली है, लेकिन  माना जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बस्तर लोकसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करने आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नए सत्र से छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेज में लागू होगा नई शिक्षा नीति का कोर्स, छात्रों को रखना होगा इस बात का ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget