एक्सप्लोरर

बस्तर संभाग के 13 गांवों में बिना खौफ के पहली बार लहराया गया तिरंगा, ग्राणीमों में दिखा गजब का उत्साह

Bastar News: बस्तर संभाग के कुल 13 गांवों में देश की आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराया गया है. ग्रामीणों ने जवानों के साथ तिरंगा रैली भी निकाली.

78th Independence Day Celebration in Bastar: देश की आजादी के 78 साल पूरे हो गए हैं, जिसको लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जश्ने आजादी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नक्सलगढ़ में रहने वाले ग्रामीण और सरेंडर नक्सली भी इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं. बस्तर संभाग के पांच जिलों के 13 गांवों में पहली बार तिरंगा लहराया गया और यहां के ग्रामीणों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व मनाया.

दरअसल, ये गांव कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था, जिस वजह से यहां के ग्रामीण नक्सलियों के भय से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं लहराते थे. नक्सली इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते थे, लेकिन जवानों के बुलंद हौसले और बस्तर पुलिस की बेहतर रणनीति के कारण अब इन इलाकों में नक्सली धीरे-धीरे बैक फुट चले गए हैं. ऐसे में यहां के ग्रामीण भय मुक्त होकर आजादी का पर्व धूमधाम से मना पा रहे हैं. जिन 13 गांवो में पहली बार ध्वजारोहण किया गया है उन गांव के ग्रामीण ने सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवानों के साथ गांव में बकायदा तिरंगा रैली भी निकाली हैं.

जवानों के बढ़ते दबाव से बैक फुट पर गए नक्सली 

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि पिछले 4 दशकों से नक्सलवाद बस्तर में पैंठ जमाया हुआ था. नक्सलियों के भय की वजह से यहां के ग्रामीण कभी देश के राष्ट्रीय पर्व को नहीं मना पाए और ना ही अपने गांव में नक्सलियों के भय की वजह से कभी तिरंगा लहरा पाए.

बीते कुछ सालों से बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात पैरामिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस फोर्स के बेहतर तालमेल से चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन से न सिर्फ नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है, बल्कि नक्सली काफी हद तक बैकफुट पर चले गए हैं. 

बस्तर को नक्सल मुक्त करने में जुटी पुलिस 

कई गांव को बस्तर पुलिस ने नक्सल मुक्त कर दिया है और अब इन गांव में सरकार की एक-एक योजना का लाभ भी ग्रामीणों को मिल पा रहा है. वहीं, इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बस्तर संभाग के पांच जिलों के 13 गांवो में जहां कभी नक्सलियों की हुकूमत चलती थी और नक्सली ग्रामीण के मौजूदगी में काला झंडा फहराते थे. अब इन्हीं 13 गांव में जवानों के सुरक्षा के साए में ग्रामीणों ने शान से तिरंगा लहराया और स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया.

सुरक्षा बलों पर बढ़ा ग्रामीणों का विश्वास

बस्तर आईजी ने बताया कि बस्तर में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. कई नक्सली इलाकों में नए पुलिस कैंप खोले गए हैं. बीते 7 महीनों में यहां के कई दूर-दराज इलाकों में सिक्योरिटी फोर्स ने कैंप खोला है, जिसकी वजह से लोगों में नक्सलियों का खौफ खत्म हुआ है और सुरक्षा बलों पर ग्रामीणों का विश्वास बढ़ा है.

इन गांवो में पहली बार फहराया गया तिरंगा

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा ,नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और कांकेर जिले के कुल 13 गांव में देश की आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराया गया है. इनमें दंतेवाड़ा के नेरलीघाट, कांकेर का पानीडोबीर, बीजापुर का गुंडम, पूतकेल और छुटवाही, नारायणपुर का कस्तूरमेटा, मसपुर, इराकभट्टी और मोहंदी सुकमा का टेकलगुड़म, पूवर्ती लाखापाल और पुलनखाड़ गांव में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया. इस गांव में मौजूद सभी ग्रामीणों ने इस पर्व को धूमधाम से मनाया और ग्रामीणों ने जवानों के साथ तिरंगा रैली भी निकाली.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय? पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget