एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में अब इतनी महंगी मिलेगी बिजली, कांग्रेस ने कहा-सरकार से आम आदमी परेशान है

Chhattisgarh Electricity Rates: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 8.35% की औसत बढ़ोतरी की है. यह सभी श्रेणियों को प्रभावित करता है और एक जून से प्रभावी है.

Chhattisgarh Increased Electricity Rates: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) ने शनिवार को सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में औसतन 8.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.नई दरें एक जून से प्रभावी हो गई हैं. सीएसईआरसी ने पिछले साल बिजली दरों में संशोधन नहीं किया था.

सीएसईआरसी के सचिव एसपी शुक्ला ने बताया कि सभी उपभोक्ता श्रेणियों में पिछली दरों की तुलना में बिजली दरों में औसतन 8.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. राज्य में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण के लिए तीन सरकारी कंपनियों द्वारा बिजली सेवाओं का प्रबंधन किया जाता है.

राजस्व घाटा होने का है अनुमान
शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार ने वितरण कंपनी के सकल राजस्व घाटे को कम करने के लिए 2024-25 के लिए एक हजार करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति करने का फैसला किया है. नतीजतन, वितरण कंपनी को 2024-25 के लिए मौजूदा दर पर 1819 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान है.

जारी रहेगी 20 प्रतिशत की रियायत 
आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि घरेलू और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली खपत की सभी श्रेणियों में 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से वृद्धि की गई है. कृषि पंप कनेक्शन के लिए टैरिफ में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है. गैर-सब्सिडी वाले कृषि पंप कनेक्शन के लिए ऊर्जा शुल्क पर 20 प्रतिशत की रियायत जारी रहेगी.

एलवी-पांच और एचवी-पांच श्रेणियों के तहत पोहा और मुरमुरा मिलों के लिए ऊर्जा शुल्क पर पांच प्रतिशत की छूट लागू रहेगी. उच्च वोल्टेज स्टील उद्योगों की बिजली दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है.

डायग्नोस्टिक सेंटर के छूट जारी रहेगी पांच प्रतिशत
बयान में कहा गया है कि राज्य में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली को प्रोत्साहित करने के लिए, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इकाइयों के लिए टैरिफ 6.92 रुपये प्रति यूनिट रखा गया है. ग्रामीण और आदिवासी बहुल सरगुजा (उत्तर छत्तीसगढ़) और बस्तर (दक्षिण छत्तीसगढ़) क्षेत्रों में अस्पतालों, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए पांच प्रतिशत की छूट जारी रहेगी.

ऊर्जा शुल्क पर जारी रहेगी 10 प्रतिशत की छूट
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एक अप्रैल, 2019 के बाद मोबाइल टावरों की स्थापना पर ऊर्जा शुल्क पर दी जा रही 50 प्रतिशत छूट को घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है. पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा संचालित औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को ऊर्जा शुल्क पर 10 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी. रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए ऊर्जा शुल्क पर 15 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी.

अनुचित है विद्युत के दामों में बढ़ोतरी 
राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई ‘बिजली बिल हाफ’ योजना में आधी छूट का लाभ मिलता है. बिजली दरों में बढ़ोतरी के लिए सत्ताधारी दल बीजेपी की आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत के दामों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दिया है, यह अनुचित है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ का आम आदमी परेशान हो गया है. साय सरकार नागरिकों को हर तरफ से परेशान करने की नीयत से काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ वासियों को जल्द मिलेगी चुभती गर्मी से राहत, 12 जून को बस्तर से होगी मानसून की एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget