एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: घर में इलाज करवाने वाले कोरोना मरीजों के लिए नई गाइडलाइंस, इस शर्त पर होम आइसोलेशन से मिलेगी छुट्टी

छत्तीसगढ़ में अब कोरोना मरीजों को पॉजिटिव पाए जाने की तारीख से कम से कम सात दिनों में, यदि उन्हें अंतिम तीन दिनों में बुखार नहीं हो, तो होम आइसोलेशन से छुट्टी दी जा सकती है.

Chhattisgarh Corona Guideline: छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है. कोरोना संक्रमित मरीज जिनको 5वें, 6वें और 7वें दिन तक बुखार नहीं आए तो डिस्चार्ज किया जा सकता है. डिस्चार्ज के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने इस बारे में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी किया है.

इस शर्त पर होम आइसोलेशन से मिल सकेगी छुट्टी

सीएमएचओ को भेजे परिपत्र में कहा गया है कि कोविड-19 के लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले ऐसे मरीज जिनका इलाज और स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग होम आइसोलेशन में की जा रही है, उन्हें पॉजिटिव पाए जाने की तारीख से कम से कम सात दिनों में, यदि उन्हें अंतिम तीन दिनों (पांचवें, छठवें और सातवें दिन) में बुखार नहीं हो, तो होम आइसोलेशन से छुट्टी दी जा सकती है. डिस्चार्ज के पहले कोरोना जांच की जरूरत नहीं है. अपको बता दें की पहले 14 दिनों तक मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जाता था.

होम-आइसोलेशन के लिए जरूरी निर्देश

घर में रहकर इलाज लेने वाले मरीजों को घर में अलग हवादार कमरा और अलग शौचालय होना अनिवार्य है. यदि मरीज के घर में अलग कमरा या शौचालय न हो, तो मरीज के लिए कोविड केयर सेंटर में व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज को स्वास्थ्य कर्मी के निगरानी में रखा जाएगा, जो मरीज के स्वास्थ्य की प्रतिदिन को जांच करेंगे. ऑक्सीजन लेवल और बुखार की जानकारी देनी होगी है. इसके अलावा मरीज की 24 घंटे देखभाल के लिए उनके घर में एक अटेंडेंट का होना बेहद जरूरी है. यदि मरीज के परिवार का कोई सदस्य बुजुर्ग है, जिनकी उम्र 60 साल से अधिक हो, घर में कोई गर्भवती हो या फिर किसी गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, अस्थमा, सास की बीमारी, मधुमेह, बीपी, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी आदि से पीड़ित कोई सदस्य हो, तो उन्हें मरीज के ठीक होने तक मरीज से दूर रखें, क्योंकि कोरोना संक्रमण इन वल्नरेबल (को-मॉर्बिड) समूहों के लिए खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल के पिता ने राष्ट्रपति को खत लिखकर की यह मांग, बोले- ऐसा ना हो तो दें 'इच्छा मृत्यु' की इजाजत

Chhattisgarh Corona Guideline: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र हुए बंद, जानिए कहां पर लगेगी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget