एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की इस नदी से निकलता है सोना, काम में लगे परिवार को नहीं है जेवरात बनाने की जानकारी

छत्तीसगढ़ में एक नदी सोना उगलती है. नदी की रेत से सैकड़ों परिवार सोना निकालने के पुश्तैनी काम में लगे हैं. सोनझरिया परिवार आज भी नदी की रेत से सोना निकालने में जुटा है.

क्या आप जानते हैं छत्तीसगढ़ की एक नदी सोना उगलती है? हो सकता है नदी के बारे में सुनकर थोड़ा हैरानी हो. मामला कांकेर जिले में कोयलीबेड़ा ब्लॉक के कोटरी संगम घाट का है. संगम घाट पर नदी से आज भी ग्रामीण सोना निकालते हैं. आज तक रेत में सोने के कण मिलने की सही वजह का पता नहीं लग पाया है. देश की एकमात्र नदी सैकड़ों वर्षों से सोना उगल रही है. नदी की रेत से आज तक सोना निकाला जा रहा है. नदी की रेत से सोना निकालने के काम में जुटे आसपास रहने वाले कई परिवारों का घर चलता है.

बरसात नदी से ग्रामीण सोना निकलने लग जाते

कोयलीबेड़ा ब्लॉक के ग्रामीण बरसात में खेती करते हैं और बरसात खत्म होने के बाद नदी से सोना निकालने में जुट जाते हैं. केजीएफ फिल्म आने के बाद गांव बहुत चर्चित हो गया है. भूगर्भशास्त्री और वैज्ञानिकों का मानना है कि नदी तमाम चट्टानों से होकर गुजरती है. इसी दौरान घर्षण की वजह से सोने के कण घुल जाते हैं और ग्रामीण छानकर सोना निकालने लगते हैं.

Chhattisgarh Congress ने Rahul Gandhi को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित, PCC चीफ बदलने पर हुआ ये फैसला

सोंनझरिया परिवार वर्षों से पुश्तैनी काम में लगा

जानकार बताते हैं कि कोटरी गांव के संगम घाट पर ग्रामीण सैकड़ों वर्षों से सोना निकाल रहे हैं. ग्रामीण नदी से निकाले जाने वाली मिट्टी को डोंगीनुमा लकड़ी के बर्तन में धोते हैं. धुलाई के बाद बचे हुए बारीक कण को इकट्ठा किया जाता है. कण के ज्यादा मात्रा में जमा होने पर हिलाया जाता है और कण को पिघलाकर सोने का रूप दिया जाता है. उसे क्वारी सोना कहा जाता है.

क्वारी सोना शुद्ध माना जाता है. सोना निकासी का काम कई पीढ़ियों से परिवार कर रहे हैं. सोनझरिया परिवार आज भी पुश्तैनी व्यवसाय सोना निकालने में जुटा है. पारिवारिक सदस्य पतकसा, बड़गांव, कोंडे, कोटरी नदी, खंडी नदी, घमरे नदी, रावघाट ,बड़े डोंगर के अलावा महाराष्ट्र की कुछ नदियों में जाकर सोने निकालने का काम करते हैं.

सोना निकालने के काम में जुटे परिवार को जेवरात बनाने की जानकारी नहीं है. नदी से निकलनेवाला सोना हाई क्वालिटी का होता है. परिवार औने पौने दाम पर सोना बेच देता है. ग्रामीण रवि मंडावी और रितेश नाग ने बताया कि सोनझरिया परिवार कभी सोना बेचकर रकम इकट्ठा नहीं कर पाए. सोना की बिक्री से हाथ आई रकम परिवार की रोजी रोटी और कपड़े पर खर्च हो जाती है.

Durg News: दुर्ग जिले के मुक्तिधाम में पचास से ज्यादा आत्माएं मोक्ष का कर रहीं इंतजार, नहीं हो रही रस्म अदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget