एक्सप्लोरर

Durg News: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने क्यों कहा अधिकारी तलवे चाटना बंद करें, सीएम भूपेश बघेल ने क्या दिया जवाब

Durg News: दुर्ग में इन दिनों मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं ने डेरा डाला हुआ है. चुनावी सरगर्मियों के बीच नेता प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भी दे रहे हैं.

Municipal Elections: छत्तीसगढ़ के 15 शहरों में नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं. हाई प्रोफाइल जिला दुर्ग में इन दिनों मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं ने डेरा डाला हुआ है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री रोड शो कर रहे हैं तो दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री सभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इन चुनावी सरगर्मियों के बीच अब नेता प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भी दे रहे हैं.

भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह इन दिनों लगातार दुर्ग जिले के दौरे पर हैं. वह शुक्रवार को भिलाई पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले भिलाई के खुर्सीपार श्री राम चौक पर एक बड़ी सभा को संबोधित किया. उन्होंने प्रदेश सरकार के इन 3 सालों में किए गए कार्य के नाकामियों को जनता के समक्ष गिनाया. उन्होंने कहा कि अगर नगर सरकार में बीजेपी की सरकार बनेगी तो पूरे क्षेत्र में विकास होगा. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भिलाई के बैकुंठ धाम पहुंचे जहां पर फिर से उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की.

प्रशासनिक अधिकारियों को दी चेतावनी
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी प्रदेश सरकार के तलवे चाटना बंद करें. भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित ना करें, निष्पक्ष राजनीति व निष्पक्ष चुनाव करवाएं. इस तरह के प्रशासनिक आतंकवाद गुंडागर्दी करेंगे तो ठीक नहीं होगा.

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने किया पलटवार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चुनावी क्षेत्र में लगातार रोड शो व रैलियां निकाल रहे हैं. बघेल ने शुक्रवार को भिलाई चरोदा नगर निगम क्षेत्र में कई वार्डों में रोड शो किया. मुख्यमंत्री रोड शो शुरू करने से पहले चरोदा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने रोड शो की शुरुआत की. सबसे पहले रोड शो में मुख्यमंत्री चरोदा होते हुए कई वार्डो से गुजरे और लोगों का अभिवादन किया और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की. उन्होंने मीडिया से कहा कि इन 3 सालों में हमारी सरकार ने कई विकास के काम किए हैं. इसका परिणाम पिछली नगरी निकाय चुनाव में 10 के 10 निकायों में जीत हासिल कर मिली थी. इस बार भी चारों नगर निगम सहित अन्य जगहों पर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के आरोपों पर कि मौजूदा सरकार में कलेक्टर और एसपी की बोली लगती है, जिसकी ज्यादा बोली होती है उसके अनुसार से उनकी पोस्टिंग की जा रही है पर पलटवार करते हुए बघेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपना अनुभव बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Madhya Pradesh News: चीनी मांझे से उड़ाई पतंग तो जाना पड़ सकता है जेल, जानिए उज्जैन में अधिकारियों ने क्या आदेश दिया

Delhi Air Pollution: अभी भी जहरीली बनी हुई है दिल्ली की हवा, जानिए कितना है AQI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget