एक्सप्लोरर

Chhattishgarh Elections: 'जितना पैसा वह अडानी को देंगे, हम उतना गरीबों को देंगे', राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

Chhattisgarh Elections 2023: राहुल गांधी ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. एक बार फिर उन्होंने पीएम मोदी पर उद्योगपति को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया.

Chhattisgarh News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव (Rajnandgaon) और कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने वादा किया कि जैसे ही हमारी सरकार देश में आती है हम जातिगत सर्वे (Caste Survey) के अपने आंकड़े जारी करेंगे ताकि देश को पता चले किस वर्ग की कितनी आबादी है. 

राहुल गांधी ने कहा, ''मैं वर्षों से राजनीति में हूं. मैंने दो तरह की सरकार देखी हैं, एक वह जो गरीबों के लिए काम करती है और एक जो दो तीन अरबपतियों के लिए काम करती है और बीजेपी उन्हीं पार्टियों में से है जो केवल अपने मित्रों और अरबपतियों के लिए काम करती है. अगर आप कमल का बटन दबाएंगे तो आपकी जमीन और पैसा अडानी के पास जाएगा.''

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए यह बोले राहुल गांधी
आगे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''मोदी जी ने बोला था कि सबके अकाउंट में पंद्रह लाख आएंगे लेकिन आए क्या ? लेकिन इन्होंने अपने अरबपतियों दोस्तों के खाते में पंद्रह लाख करोड़ डाल दिए हैं. मोदी जी अडानी को पैसा देते हैं और अपने अरबपतियों दोस्तों को पैसा देते हैं लेकिन हम किसानों मजदूरों को पैसा देते हैं. जब मोदी जी अडानी और अपने अरबपतियों दोस्तों को पैसा देते हैं तो यह लोग अपने पैसे को अमेरिका और जापान जैसे देशों में ले जाकर वहां अपना घर खरीदते हैं और वहां निवेश करते हैं लेकिन किसानों, मजदूरों और गरीब व्यक्ति यहीं अपने देश में पैसे को उपयोग करते हैं.''

मोदी सरकार में केवल उच्च वर्ग के लोग- राहुल
राहुल गांधी ने कहा, ''बीजेपी की केंद्र सरकार अडानी को फायदा पहुंचाती है. अगर प्रधानमंत्री OBC की मदद करते हैं और उनके लिए काम करते हैं तो जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराते. मोदी जी की सरकार केवल 90 लोग चलाते हैं और इसमें भी केवल उच्च वर्ग के लोग हैं इन अफसरों में OBC कितने हैं दलित कितने हैं और आदिवासी कितने हैं यह देश को बताना चाहिए.''

मोदी जी जितना पैसा अडानी को देंगे हम उतना गरीबों को देंगे- राहुल
देश में 50 फीसदी आबादी OBC की है और 12 से 14 फ़ीसदी आबादी आदिवासी हैं और तक़रीबन 15 फीसदी आबादी दलित है लेकिन इन 90 अफसरों में केवल 3 OBC वर्ग से हैं. मोदी जी OBC के लिए काम नहीं करते यह केवल अडानी के लिए काम करते हैं. छत्तीसगढ़ में जैसे ही हमारी सरकार आती है हम जातिगत जनगणना कराएंगे. जितना पैसा प्रधानमंत्री अडानी को देंगे हम उतना ही पैसा गरीबों को देंगे. हमारी सरकार गरीबों के लिए काम करती है.''

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election: लाखों की मालकिन फिर भी कांग्रेस MLA गुलाब कमरो की पत्नी को मिल रहा सरकारी मानदेय, BJP ने घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget