एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कांग्रेस के पास आई टिकट दावेदारों की लंबी फेहरिस्त, ED की रेडार पर आए नेता भी शामिल

Chhattisgarh Assembly Elections: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस में माथापच्ची शुरू हो गई है. कांग्रेस के पास दावेदारों की लंबी लिस्ट आई है जिनपर विचार चल रहा है.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयारी करने में जुट गई है. पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र से दावेदारों की जंबो लिस्ट कांग्रेस (Congress) पार्टी के पास आई है. अब इन्हीं नामों में से जिताऊ कैंडिडेट (Candidate)  को टिकट देने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं. कांग्रेस का दावा है कि कुछ ही दिनों में पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी. लेकिन इससे पहले दावेदारों की लिस्ट में दिलचस्प नाम सामने आए है. इसको लेकर सियासी गलियारों में जमकर चर्चा है.

दरअसल जिन नेताओं के यहां ईडी ने दबिश दी थी. उन नेताओं ने भी अलग अलग विधानसभा सीट से दावेदारी की है. चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में नेता नजर आ रहे है. इसमें रायपुर के मेयर ऐजाज ढेबर का नाम सबसे ऊपर है. इनके यहां आईटी और ईडी दोनों ने कई बार रेड किया है. ऐजाज ढेबर के भाई को तो शराब घोटाले मामले में ED ने गिरफ्तार कर जेल भी डाल दिया, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अनवर ढेबर को जमानत दी गई है. लेकिन अब मेयर ऐजाज ढेबर रायपुर दक्षिण और उत्तर विधानसभा से दावेदारी कर रहे हैं.

इन नेताओं ने की विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी
ईडी ने अबतक जिन कांग्रेस नेताओं के घर दबिश दी है. उनमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय, गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल, विनोद तिवारी,सन्नी अग्रवाल और  मेयर ऐजाज ढेबर शामिल हैं. ये नेता विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि ईडी की रेड के बाद इन नेताओं की पूछ बढ़ गई है.

कांग्रेस का दावा छत्तीसगढ़ में 200 से ज्यादा ईडी की रेड
अक्टूबर 2022 से लगातार छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई चल रही है. कांग्रेस का दावा है कि ईडी 200 से अधिक रेड की कार्रवाई की है और ईडी सैकड़ों लोगों के घर पहुंची है, इसमें दर्जन भर से बड़े कांग्रेसी नेताओं के घर भी ईडी ने बड़ी कर्रवाई की है. ईडी ने ने बताया कि राज्य में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कोयला घोटाला हुआ है. इसके साथ साथ ईडी ने शराब घोटाले का खुलासा किया. इसमें 2 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले का दावा किया गया है. 

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh: 'देश का नाम भारत और इंडिया दोनों, BJP कर रही विवाद...', छत्तीसगढ़ में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget