एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ से राजनीति की दिलचस्प तस्वीर! नामांकन से पहले BJP प्रत्याशी ने छुए टीएस सिंह देव के पैर

Chhattisgarh Elections 2023 News: विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को अम्बिकापुर में टीएस सिंह देव और राजेश अग्रवाल ने नामांकन भरा.

Ambikapur News: सरगुजा (Surguja) जिले के तीनों विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की अगुवाई मे अम्बिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर के कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान कई दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला और कई गंभीर बात भी सुनी गईं. सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विधानसभा से विधायक, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo), सीतापुर विधानसभा से खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और लुंड्रा विधानसभा से डॉ प्रीतम राम ने अपना नामांकन दाखिल किया.

इन तीनों के नामांकन कराने के लिए सूबे के सीएम भूपेश बघेल आज अम्बिकापुर पहुंचे थे. जब नामांकन के लिए भूपेश बघेल कलेक्ट्रेट पहुंचे तो सबसे पहले उनकी मुलाक़ात टीएस सिंहदेव से हुई और दोनों ने गले मिलकर एक दूसरे का अभिवादन किया. उसके बाद टीएस सिंहदेव के साथ खड़ी उनकी भतीजा बहु और भतीजी ने पैर छूकर भूपेश बघेल से आशीर्वाद लिया. इनसे मुलाक़ात करने के बाद सीएम जैसे ही आगे बढ़े सामने से आ रहे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी सीएम भूपेश बघेल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. और फिर सीएम अमरजीत भगत के नामांकन के लिए नामांकन कक्ष पहुंचे.

बीजेपी प्रत्याशी का दिखा संस्कार
नामांकन जमा करने के दौरान जब डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सीएम भूपेश बघेल का इंतज़ार कर रहे थे. तभी मुहूर्त के अनुसार उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी प्रत्याशी राजेश अग्रवाल की कलेक्ट्रेट में एंट्री हुई. एंट्री गेट के नज़दीक खड़े टीएस सिंहदेव और राजेश अग्रवाल का आमना सामना हुआ. और फिर बीजेपी प्रत्याशी टीएस सिंहदेव के नज़दीक गए और उन्होंने सिंहदेव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. टीएस सिंहदेव ने भी बक़ायदा राजेश अग्रवाल को आशीर्वाद भी दिया. इतना ही नहीं राजेश अग्रवाल चंद मिनट के लिए वहां खड़े भी रहे और टीएस सिंहदेव के साथ खड़े लोगों से हाथ मिलाए. 

मनाने की कोशिश बेकार- सिंहदेव 
 जब राजेश अग्रवाल उनके साथ खड़े कांग्रेस नेताओं से हाथ मिला रहे थे. तब टीएस सिंहदेव उनके लिए कहते सुने गए कि राजेश को बहुत खींचने मनाने की कोशिश की गई. लेकिन राजेश नहीं माने. बता दें राजेश अग्रवाल 2017 से पहले तक कांग्रेस में थे. और टीएस सिंहदेव के नज़दीकी माने जाते थे. लेकिन राजेश अग्रवाल के मुताबिक वह टीएस सिंह देव के साथ नाराज़गी और पीएम मोदी के विजन से प्रभावित होकर बीजेपी में आ गए थे.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election 2023: नक्सलवाद की समस्या पर कांग्रेस-बीजेपी में जुबानी जंग, जानें- किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget