एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: 'मेरी लड़ाई भूपेश बघेल के खिलाफ नहीं है बल्कि...', पाटन से नामांकन के बाद अमित जोगी की पहली प्रतिक्रिया

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा क्षेत्र से इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है. आज यहां से नामांकन दाखिल करने के बाद अमित जोगी ने एबीपी न्यूज़ से बात की.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के दुर्ग की हाई प्रोफाइल सीट पाटन विधानसभा से इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. आज इस सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने नामांकन दाखिल कर कार्यकर्ताओं में हुंकार भरा है. इस बार पाटन विधानसभा क्षेत्र से सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर और बीजेपी से दुर्ग सांसद विजय बघेल बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. पाटन विधानसभा क्षेत्र से इस त्रिकोणीय मुकाबले पर सबके नजर टिकी हैं. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अमित जोगी ने एबीपी न्यूज़ से बात कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

नामांकन के बाद अमित जोगी का बयान

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए अमित जोगी ने कहा उनकी लड़ाई भूपेश बघेल के खिलाफ नहीं है बल्कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़ने चुनावी मैदान में उतरे हैं. अमित जोगी ने कहा कि आज तक चाचा-भतीजा के बीच जुगलबंदी चल रही थी. अब असली मुकाबला होगा. 

उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 23 सालों में पहली बार पाटन में चुनाव होगा. अब तक तो चाचा-भतीजे के बीच प्यार चल रहा था. दोनों के बीच की सेटिंग, परिवारवाद चल रहा था. लेकिन इस बार हम जनता के अधिकार के लिए लड़ने वाले हैं. मैं तो केवल एक चेहरा हूं, पाटनवासी असल में इस चुनाव में प्रत्याशी हैं. ऐसे पाटनवासी जो भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं, जो वादाखिलाफी से पीड़ित हैं, उनके लिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं. हमारे मुद्दे बहुत साफ हैं. मैंने कोई घोषणा नहीं की है. मैंने 100 रुपये के स्टैंप पेपर पर दस्तखत करके शपथ पत्र दिया है कि मेरी सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ में नेता नहीं बेटे की सरकार बनेगी. मैं गरीबी को खत्म कर दूंगा." 

पाटन विधानसभा सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला

बता दें, आज से पहले अमित जोगी चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस बात से पर्दा नहीं उठा था. लेकिन आज उन्होंने पाटन विधानसभा सीट से नामांकन भर मुकाबला को और दिलचस्प बना दिया. गैरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दूसरे चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है. 29 अक्टूबर तक दूसरे चरण के मतदान के लिए 70 विधानसभा के लिए 474 अभ्यर्थियों ने 740 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान किया जाएगा. वहीं दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: होटल से संदिग्ध हालत में मिला विदेशी नागरिक का शव, जांच में निकला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget