एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: चुनाव बाद सस्ता सिलेंडर पाने के लिए पहले करानी होगी e-KYC, कंपनियों ने शुरू कर दी तैयारी

Chhattisgarh News: छ्त्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान पार्टियों ने सस्ते सिलेंडर का वादा किया है. लेकिन सस्ता सिलेंडर पाना इतना आसान भी नहीं होगा क्योंकि उसके लिए कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना होगा.

Raigarh News: रायगढ़ (Raigarh) जिले में चुनावी सिलेंडर बांटने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी और कांग्रेस द्वारा 500 रुपए में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) देने के वादों के बाद कंपनियों ने मतगणना (Vote Counting) के नतीजे आने से पहले ही ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए जिले में पौने चार लाख गैस कनेक्शनधारियों को एजेंसी आकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

रायगढ़ जिले में घरेलू गैस कनेक्शन वर्तमान में 992 रुपय में उपलब्ध है. इसमें केंद्र सरकार से डीबीटीएल के जरिए मात्र 68 रुपये की सब्सिडी मिल रही है. मतलब आम उपभोक्ता को एक सिलेंडर के लिए करीब 924 रुपये देने पड़ रहे हैं लेकिन अब यही गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलने वाला है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही शीर्ष पार्टियों ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है. ऐसे में प्रदेश में सरकार किसी की भी बने लेकिन आम आदमी को गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलना तय है. ऐसे में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसके लिए अपने स्तर से प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. 

कंपनियां उपभोक्ताओं को भी दे रही जानकारी
इसके लिए जिले में संचालित इंडेन, एचपी और भारत गैस की एजेंसियों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू कर हर गैस कनेक्शनधारी से 30 दिसंबर तक पूरा करने कहा गया है. फर्जी कनेक्शन बंद करने और सब्सिडी लिकेज कम करने के लिए ई-केवाईसी को जरूरी किया गया है. इसके लिए सभी गैस एजेंसियों को आदेश जारी करने के बाद अब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने उपभोक्ता को भी मेल से इसकी सूचना देनी शुरू कर दी है.  

बैंक के बाद अब एजेंसी में जरूरी 
बीते कुछ महीनों से सभी बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया था. इसके नहीं होने पर खाते में लेनदेन बंद कर दिया गया था. अब यही प्रक्रिया गैस एजेंसी अपनाएगी. पूर्व में आधार और बैंक सीडिंग की प्रक्रिया की गई थी, लेकिन अब फिर से ई-केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पहुंचना होगा और अपना आधार, बैंक पासबुक और गैस कार्ड के साथ बायोमेट्रिक डिवाइस में इसे सत्यापित कराना होगा.

पौने चार लाख उपभोक्ता
रायगढ़ जिले में इंडेन की 17 शाखाएं हैं. एचपी की 6 और भारत पेट्रोलियम की कुल 6 गैस एजेंसियां संचालित हैं. इसमें सामान्य गैस कनेक्शन और उज्ज्वला मिलाकर करीब पौने चार लाख उपभोक्ता हैं. ई-केवाईसी की प्रक्रिया सबको करनी है. ऐसे में आने वाले समय में गैस एजेंसियों में भीड़ लगनी तय है.

ये भी पढ़ें- Bastar: जवानों को स्पाइक होल में इस तरह फंसाते हैं नक्सली, बस्तर में अब तक पहुंचा चुके हैं बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget