एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सावधान! कहीं आपका बिजली बिल बकाया तो नहीं, बकायेदारों के खिलाफ हो रही ये बड़ी कार्रवाई

Durg News: उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली बिल जमा करने के लिए कहने के बाद अब छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

Chhattisgarh Electricity Bill Payment: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है. अगर वे समय पर बिजली का बिल जमा नहीं करते हैं तो छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अब यह बड़ी कार्रवाई करने जा रही है. अगर आप समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो बिजली विभाग अब आपका बिजली कनेक्शन काट देगा. इस अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हो चुकी है. पिछले एक हफ्ते में दुर्ग बिजली विभाग ने 778 बकायेदारों की बिजली कनेक्शन काट दिया है और 1072 बकायेदारों से 1 करोड़ 38 लाख की राशि वसूल की गई है.

778 बकायादारों पर हुई कार्रवाई, एक करोड़ 38 लाख की की गई वसूली

दरअसल छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर के निर्देश पर दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले में सघन अभियान चलाकर बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है. इस कड़ी में दुर्ग सिटी सर्कल के अंतर्गत दुर्ग एवं भिलाई शहर में विगत एक सप्ताह में बार-बार बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को कहा गया था लेकिन उन्होंने बिजली बिल का भुगतान समय पर नहीं किया. लिहाजा 778 बकायेदारों की बिजली काट दी गई. और शहर के 1072 बकायेदार उपभोक्ताओं से 01 करोड़ 38 लाख 82 हजार रुपए की वसूली की गई.

15 सदस्य टीम बनाकर चलाया जा रहा अभियान

बता दें कि दुर्ग सिटी सर्किल के अंतर्गत विभागीय संभाग दुर्ग शहर, भिलाई पूर्व एवं भिलाई पश्चिम में विद्युत विच्छेदन एवं बकाया वसूली के लिए सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं लाईन स्टाफ की 15 टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान दुर्ग शहर संभाग में 434 बकायेदार उपभोक्ताओं से 46 लाख 54 हजार रुपए की वसूली की गई एवं बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 255 बकायेदारों की विद्युत लाईन काट दी गई. कार्रवाई के दौरान भिलाई पूर्व संभाग के अंतर्गत 378 बकायेदार उपभोक्ताओं की विद्युत लाईन काटी गई एवं 354 बकायेदार उपभोक्ताओं से 49 लाख 27 हजार रुपए की वसूली की गई. इसी कड़ी में भिलाई पश्चिम संभाग के 284 बकायेदार उपभोक्ताओं से 43 लाख 01 हजार रुपए की वसूली की गई एवं नोटिस देने के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 145 बकायेदारों की बिजली लाईन काट दी गई.

बिजली बिल की है लोगों से ये अपील

दुर्ग शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं पर की जा रही कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैरघरेलू एवं औद्योगिक कनेक्शनों के बकायेदारों के साथ ही घरेलू श्रेणी के बकायेदारों से बकाया वसूली एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही है. ठाकुर ने बताया कि बिजली बिल देयको के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को बार-बार ध्यान आकृष्ठ कराया जा रहा है. जिससे वे देयक समय पर जमा कर देवें. मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर उनसे बिजली बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं.

क्या कहा मुख्य अभियंता ने

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें एवं अप्रिय विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से बचें. उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि नियत समय पर बिजली बिल जमा कर शासन द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के तहत बिजली बिल में दी जा रही छूट का भी लाभ उठावें.

इसे भी पढ़ें:

Reservation In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 76% तक पहुंच जाएगा रिजर्वेशन! आरक्षण से जुड़े दो विधेयकों पर मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
अब नहीं सताएगा बिजली बिल का बकाया! 757 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ, सीएम साय का बड़ा फैसला
अब नहीं सताएगा बिजली बिल का बकाया! 757 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ, सीएम साय का बड़ा फैसला
Korba News: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
कोरबा: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget