एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का जिम्मेदार कौन? टीएस सिंह देव ने जवाब में कह दी ये बड़ी बात

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस की हार के बाद पहली बार हर मुद्दे पर मीडिया पर बात की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की हार के कारणों के बारे में भी बताया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस (Congress) में आत्ममंथन चल रहा है. वहीं, निवर्तमान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) से जब पूछा गया कि इस हार का जिम्मेदार कौन है? उन्होंने बहुत ही बेबाकी से कहा कि यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. बूथ से लेकर राज्य स्तर पर हर कोई जिम्मेदार है. 

टीएस सिंहदेव ने कहा, ''प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. इस आप दूसरे के ऊपर नहीं डाल सकते. यदि मुझे जिम्मेदार ठहराया जाना है, तो मुझे पहला और एकमात्र व्यक्ति होना चाहिए जिसे अंबिकापुर के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. मुझे सरगुजा कमिश्नरी के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. बतौर डिप्टी सीएम मुझे राज्य के अन्य हिस्सों के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.''

किसी एक के सिर नहीं थोपी जा सकती जिम्मेदारी- सिंहदेव
डिप्टी सीएम ने आगे कहा, ''य़ह हर व्यक्ति के साथ शुरू और खत्म होता है. इसे किसी और के सिर पर नहीं थोपा जा सकता. बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक हर व्यक्ति. हममें से हर कोई जिम्मेदार है और हमें इसे बहुत ही सहजता से निभाना चाहिए.'' वहीं, हार के कारणों के बारे उन्होंने कहा, ''बिना ज्यादा विश्लेषण किए मैं सीधे तौर पर जो देख सकता हूं वह यह है कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई है. संयुक्त वोट में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वोट में हुई बढ़ोतरी बीजेपी के खाते में चली गई है.''

हार की विश्वकप के प्रदर्शन से की तुलना
टीएस सिंहदेव ने चुनाव में कांग्रेस की हार की तुलना क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन से की जिसमें उसने सभी मैच जीते, लेकिन अंतिम मुकाबला हार गई थी. यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सभी महत्वपूर्ण मुकाबले में हार रही है, सिंहदेव ने कहा, 'यह काफी हद तक क्रिकेट विश्व कप जैसा लग रहा है जहां हमने अन्य सभी मैच में जीत दर्ज की लेकिन फाइनल मैच नहीं जीत पाए थे. भारत ने क्रिकेट विश्व कप में लगातार 10 मैच में जीत दर्ज की थी लेकिन फाइनल मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा.''

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने 54 सीट पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को 35 सीट पर जीत मिली है. वहीं, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव खुद अंबिकापुर से चुनाव हार गए हैं. सिंहदेव के प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें 94 वोटों से मात दी है. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा बस्तर का सरकारी अस्पताल, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget