एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दलपत सागर का बुरा हाल, करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी साफ नहीं हुई जलकुंभी

Chhattisgarh News: दलपत सागर में जलकुंभी हटाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद नगर निगम इसे हटाने में विफल रहा है. विड हार्वेस्टिंग मशीन पर लाखों रुपये ईंधन में ही खर्च किए जा रहे हैं.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौजूद प्रदेश के सबसे बड़े तालाब दलपत सागर के जीणोद्धार के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी नगर निगम नाकामयाब साबित हो रही है. छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त 3 करोड़ रुपये दलपत सागर की सफाई और उसके सौंदर्यकरण के लिए दी गई थी.

नगर निगम प्रशासन ने लाखों की लागत से विड हार्वेस्टिंग मशीन खरीदा और हर रोज यह मशीन जलकुंभी निकालने के लिए सागर में चलाई जाती है. इस मशीन में हर महीने लाखों रुपये ईंधन के लिए खर्च होते हैं. बावजूद इसके दलपत सागर में जलकुंभी जस की तस बनी हुई है. नालों के माध्यम से शहर से निकलने वाला गंदा पानी भी दलपत सागर में ही बहाया जाता है, जिस वजह से जलकुंभी लगातार पनप रही है.

जलकुंभी को साफ कर लेने का कर रहे हैं दावा
नगर निगम की ओर से एक नई कार्य योजना बनाकर दलपत सागर में जाने वाली नालों के पानी को बंद कर इसकी सफाई करने की बात जरूर कही जा रही है, लेकिन सालों से दलपत सागर की सफाई का प्रयास अभी भी विफल नजर आ रहा है, हालांकि नगर निगम के आयुक्त नए सिरे से काम शुरू करने की बात जरूर कह रहे हैं और जल्द ही दलपत सागर से जलकुंभी को साफ कर लेने का दावा कर रहे हैं, लेकिन दलपत सागर की हालत जस के तस बनी हुई है.

सालो से जलकुंभी से पटा है तालाब
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में मौजूद दलपत सागर को पिछली सरकार ने रामवन गमन पथ से जोड़कर इसके सौंदर्यीकरण के लिए 3 करोड़ का बजट पास किया था. इस 3 करोड़ की राशि में दलपत सागर में दर्जनों नई लाइट तो लगाए गए और आइलैंड का जिर्णोद्धार तो किया गया, लेकिन इस सागर से जलकुंभी हटा पाने में नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है. 80 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई विड हार्वेस्टर मशीन पिछले दो सालों से अब तक इस सागर से जलकुंभी को पूरी तरह से हटा नहीं पाई है. 

हर महीने नगर निगम इस वीड हार्वेस्टर मशीन के लिए लाखों रुपये ईंधन में खर्च कर रहा है, लेकिन आलम यह है कि अब तक दलपत सागर के आधे हिस्से से भी जलकुंभी को हटाया नहीं जा सका है. दलपत सागर बचाओ अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि निगम प्रशासन विड हार्वेस्टर मशीन के माध्यम से जलकुंभी हटाने का प्रयास तो जरूर कर रहा है, लेकिन बेहतर कार्ययोजना के अभाव में दलपत सागर से जलकुंभी हटा पाने में निगम सरकार फेल साबित हो रही है. इस वजह से इस सागर के सौंदर्य में दाग लग गया है, निगम प्रशासन को चाहिए कि बेहतर कार्य योजना तैयार कर इस दलपत सागर से जलकुंभी को हटाने के साथ ही चारों तरफ हुए अतिक्रमण को हटाकर इससे वापस इसके मूल रूप में लाना चाहिए.

शहर के नालों के गंदे पानी से मुक्त होगा दलपत सागर
वहीं नगर निगम के आयुक्त हरेश मंडावी का कहना है कि दलपत सागर से जलकुंभी हटाने और इसके सौंदर्यकरण के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है. चुनाव की वजह से कुछ काम बाकी रह गए हैं ,जल्द की इस तालाब को पूरी तरह से जलकुंभी से मुक्त कर बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही शहर से निकलने वाले नालो के पानी को दलपत सागर में मिलने से रोका जाएगा ताकि इसमें छोड़े जा रहे गंदे पानी से जलकुंभी पनप ना सके.

ये भी पढ़ें: कोरबा में बोरर की बीमारी, 923 साल के पेड़ों पर चलेगी आरी, 497 पेड़ों की हो चुकी है कटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget