एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बीजापुर में संदिग्ध माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

बीजापुर में मंगलवार को संदिग्ध माओवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट होने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार को संदिग्ध माओवादियों द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उसूर पुलिस थाना क्षेत्र के गलगाम गांव के पास जंगल में सुबह हुई, जहां सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन की एक टीम माओवाद विरोधी अभियान पर थी. 

अधिकारी ने कहा कि जब गश्ती दल इलाके की घेराबंदी कर रहा था. जैसे ही कांस्टेबल दीपक पासवान ने प्रेशर आईईडी कनेक्शन पर कदम रखा, उसमें विस्फोट हो गया जिससे वह जवान घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि पासवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में जांच जारी है.

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान से घायल हो गया. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. 

बता दें कि हाल ही में बीजापुर पुलिस को चार इनामी नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली थी. नक्सलियों के साथ बीते शनिवार सुबह हुए मुठभेड़ में पुलिस ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 2 पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल थे. मारे गए नक्सलियों की पहचान DVCM सदस्य मोहन कड़ती, DVCM सदस्य सुमित्रा और एक माटवाड़ा LOS कमांडर रमेश के रूप में की गई थी. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरतुर थाना क्षेत्र के पोमरा के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली लीडरों की मौजूदगी है.

जिसके बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने तड़के सुबह यहां ऑपरेशन चलाया और नक्सलियों के मांद में पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. दोनों ओर से करीब 2 घंटे तक मुठभेड़ चली. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले और घटनास्थल में सर्चिंग के दौरान पुलिस के जवानों ने चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे.

बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया था कि नक्सली उस जगह पर अस्थाई कैंप बनाए हुए थे जहां जवानों ने पहुंचकर इस कैंप को ध्वस्त करने के साथ चार इनामी हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: स्कूलों को खोलने आधी रात को गांव पहुंचा शिक्षा विभाग, 17 साल बाद दो विद्यालयों में बजी घंटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget