एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ संविदा कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, वादे याद दिलाने के लिए निकालेगी बारात

Chhattisgarh Protest: छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मचारी सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करने जा रही है. नियमितिकरण के वादे को याद दिलाने के लिए कर्मचारी बारात निकालने वाले है.

Contract Workers Protest: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Election 2023) के पहले नियमितिकरण की मांग तेज हो गई है. इसी साल जुलाई महीने के 45 हजार संविदा कर्मचारियों ने सरकार (Congress Government) के खिलाफ एक महीने तक आंदोलन किया. 

अब फिर से सरकार के खिलाफ बड़े और अनोखे प्रदर्शन (Unique Protest) की तैयारी चल रही है. इस बार हजारों कर्मचारी सरकार के खिलाफ बारात निकलाने वाले है. इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है और सर्व विभागीय कर्मचारी संघ प्रदेशभर से भीड़ जुटाने की कोशिश में है.

सरकार के खिलाफ कर्मचारी कल निकालेंगे बारात
दरअसल संविदा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ 23 और 24 सितंबर को दो दिन प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. नियमितीकरण की मांग के लिए नया रायपुर के तूता धरना स्थल में कर्मचारी सरकार के वादों के खिलाफ बारात निकालेंगे. यह प्रदर्शन कर्मचारी सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले करेंगे और इसमें भीड़ जुटाने के लिए कर्मचारियों ने शादी कार्ड की तरह प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एक कार्ड तैयार किया गया है. इसमें बड़े रोचक और विरोधाभास अंदाज में सरकार के सामने अपनी मांग कर्मचारी ने रखी है.


Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ संविदा कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, वादे याद दिलाने के लिए निकालेगी बारात

शादी कार्ड की तरह कर्मचारियों का निमंत्रण कार्ड
संविदा कर्मचारियों ने अपने निमंत्रण कार्ड को शादी कार्ड की तरह तैयार किया है. इसमें लिखा है कि कांग्रेस के कद्दावर के आशीर्वाद बोली वचन से नियमितिकरण किए जाने की घोषणा 2018 में हम सबके सम्मुख किया गया. इसके चुनाव घोषणा पत्र, विधानसभा, विभागीय जानकारी साक्षी है. 5 बाद अब अशुभ लग्न 2023 चुनाव मास में संविदा कर्मचारियों के विश्वास पर नियमितिकरण संग धोखा होने जा रहा है. अतः आप समस्त संविदा कर्मचारी इस वादों की बारात में सादर आमंत्रित है. संपूर्ण कार्यक्रम धरना स्थल में सम्पन्न होगी.

27 प्रतिशत वेतन वृद्धि का भी नहीं मिल रहा लाभ 
सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता सूरज सिंह ठाकुर ने कहा पौने 5 साल बीत जाने के बाद भी सरकार हमारी नियमितिकरण की मांग पूरी नहीं कर पाई है. सरकार तक अपनी आवाज फिर से पहुंचाने के लिए हम प्रदर्शन कर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. सूरज ने अपने बयान में सरकार पर एक गंभीर आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों के 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा की थी. लेकिन प्रशासन की अपेक्षा के चलते कर्मचारी 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि से वंचित है. 

पहले कर चुके है प्रदर्शन
गौरतलब है कि इससे पहले भी जुलाई महीने में 45 हजार संविदा कर्मचारियों ने एक महीने तक लंबा आंदोलन चलाया था. इस दौरान सरकार के कामकाज को भारी प्रभाव पड़ा था. तब 2 अगस्त को मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना हड़ताल स्थगित कर दिया था. लेकिन कर्मचारी चुनाव नजदीक आते है अपनी मांगों को तेज करने लगे है. फिर से बड़े प्रदर्शन के साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: Ambikapur: बिना ब्याज कृषि ऋण का टूटा रिकार्ड, किसानों ने लिया 781 करोड़ का कर्ज, अब सीएम बघेल से यह उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget