एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: मनमोहन सिंह के स्मारक मामले में भड़के कांग्रेस नेता दीपक बैज, बीजेपी पर साधा निशाना

Manmohan Singh Died: मनमोहन सिंह के निधन के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज के समय में कोई इतना सीधा, सरल नेता रहे यह अविरल है.

Chhattisgarh News: कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर कराया जाए जहां उनका स्मारक बनाया जा सके. केंद्र ने जमीन आवंटन पर सहमित जता दी लेकिन पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर कराया गया जिसको लेकर कांग्रेस बिफरी हुई है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज करते हुए कहा,''मोदीजी मृत्यु शास्वत सत्य है, मगर अहंकार क्षणभंगूर.''

दीपक बैज ने 'एक्स' पर लिखा, '' डॉ. मनमोहन सिंह जी, जिनका जीवन भारत की सेवा और विकास को समर्पित रहा. उनके अंतिम संस्कार व स्मारक के लिए स्थान न देना केवल निंदनीय ही नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक मूल्यों का घोर अपमान है. एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपनी नीतियों से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई, आज उसकी स्मृति को इस तरह ठुकराना भाजपा सरकार की संकीर्ण मानसिकता और असंवेदनशीलता को उजागर करता है.''

देशवासियों की भावनाओं को पहुंचा ठेस - दीपक बैज

उन्होंने आगे लिखा, '' यह फैसला उन लाखों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, जिन्होंने डॉ. सिंह को एक आदर्श नेता और सच्चा देशभक्त माना. प्रधानमंत्री मोदी जी, इस निर्णय से न केवल डॉ. मनमोहन सिंह जी का योगदान अपमानित हो रहा है, बल्कि यह भारतीय राजनीति के मानवीय और नैतिक पक्ष को भी शर्मसार कर रहा है. डॉ. सिंह जी के नाम पर स्मारक बनाना और उनके योगदान को अमर करना हर भारतीय का कर्तव्य है. इतिहास ऐसे फैसलों को माफ नहीं करता.''

मनमोहन सिंह की सादगी अविश्वसनीय - दीपक बैज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने साथ ही कहा कि मनमोहन सिंह जी 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे. उनके कार्यों को याद करें तो उन्होंने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार आदि जैसे कानून लाए. उनकी सादगी और सरलता अविश्वसनीय है. आज के समय में कोई इतना सीधा, सरल नेता रहे यह अविरल है. निश्चित रूप से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान दिया है, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक- स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद 5 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget