एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: आज रायपुर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं सीएम भूपेश बघेल, ये है पूरा कार्यक्रम

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल आज दो जिलों के दौरे पर हैं. रायपुर में वो पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं राजनांदगांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे.

CM Bhupesh Baghel Visit Raipur And Rajnandgaon Today : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) 10 अगस्त यानि आज  रायपुर (Raipur) और राजनांदगांव  (Rajnandgaon) जिले  में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना, रायपुर के ‘लक्ष्य’ इंडोर फायरिंग रेंज में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न भवनों का उद्घाटन और पुलिस वाहनों का फ्लैग ऑफ किया. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1.10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.40 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम डुमरडीहकला पहुंचेंगे. 

वहां से कार द्वारा ग्राम सेम्हरा दैहान पहुंचकर वहां सीएम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह के जन्मस्थली ग्राम सेम्हरा दैहान में उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सीएम बघेल ग्राम डुमरडीहकला में किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे. इस अवसर पर सीएम बघेल 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपये के 110 विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे.

करोड़ों के विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल
इसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रुपये की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपये की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं. कार्यक्रम में वो शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रुपये की सामग्री का वितरण भी करेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिन नए कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. उनमें जिला पंचायत के अंतर्गत 1.91 करोड़ रुपये की लागत के 71 कार्य, जल संसाधन संभाग के अंतर्गत 20.91 करोड़  रुपये की लागत से दो कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत 40 लाख रुपये की लागत के दो कार्य, सीजीएमएससी अंतर्गत 6.86 करोड़ रुपये की लागत के 16 कार्य और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 27.28 करोड़ रुपये की लागत के सात कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा.   

इसी प्रकार जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 25.86 लाख रुपये की लागत के चार कार्यों, सेतु निर्माण राजनांदगांव अंतर्गत 23.61 करोड़ रुपये की लागत के चार कार्य, सीजीएमएससी अंतर्गत 1.76 करोड़ रुपये की लागत के पांच कार्य और लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 10.60 करोड़ रुपये की लागत के एक कार्य का लोकार्पण किया जाएगा. यही नहीं सामग्री वितरण के अंतर्गत मछली पालन विभाग अंतर्गत चार हितग्राहियों को 32 हजार रुपये के आईस बाक्स और मछली जाल, कृषि विभाग के छहहितग्राहियों को 63 हजार 933 रुपये की लागत के बैटरी स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, विद्युत पंप और डीजल पंप वितरण किया जाएगा. 

हितग्राहियों को चेक वितरण करेंगे सीएम बघेल
इसी तरह श्रम विभाग अंतर्गत 312 हितग्राहियों को 62 लाख 40 हजार रुपये के मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत चेक वितरण, नोनी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 160 हितग्राहियों को 32 लाख रुपये का चेक वितरण, सियान सहायता योजना के अंतर्गत 44 हितग्राहियों को 8 लाख 80 हजार रुपये का चेक वितरण, श्रमिक मृत्यु और दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को 10 लाख रुपये  का चेक वितरण और मुख्यमंत्री नोनी, बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत एक हितग्राही को एक लाख रुपये का चेक वितरण किया जाएगा. महिला और बाल विकास विभाग के अंतर्गत स्वसहायता समूह को एक लाख रुपये का ऋण प्रदाय किया जाएगा.

Chhattisgarh Film Festival 2023: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर की गई 10 से 17 अगस्त, जानें- पूरी गाइडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget