एक्सप्लोरर

Bastar News: सीएम बघेल का दो दिवसीय बस्तर प्रवास, 133 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात, पक्षी विहार का करेंगे लोकार्पण

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दो दिनों के लिए बस्तर आएंगे. इस दौरान सीएम बघेल लोगों को 133 करोड़ रुपए के 98 विकास कार्यों की सौगात देंगे और पक्षी विहार का लोकार्पण करेंगे.

Bird Sanctuary: प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंच रहे हैं, अपने प्रवास के पहले दिन 25 जनवरी को मुख्यमंत्री बस्तर विधानसभा के गिरोला गांव में आम सभा को संबोधित करेंगे, साथ ही गिरोला के मंच से जिले के लोगों को 133 करोड़ रुपए के 98 विकास कार्यों की सौगात देंगे. जिसके बाद मुख्यमंत्री शहर के पीजी कॉलेज में संभाग स्तरीय छात्रावासों के छात्रों के सम्मेलन में शामिल होंगे और छात्रों के हित में घोषणा करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य का पहला पक्षी विहार का लोकार्पण करेंगे.

सीएम बघेल करेंगे लोकार्पण
शहर के  लामिनी पार्क में बनाये गए इस पक्षी विहार में 1100 से अधिक पक्षी एक जगह पर्यटकों को देखने को मिलेंगे. मुख्यमंत्री के द्वारा इसका लोकापर्ण किया जाएगा. जिसके बाद  गोबर से बिजली उत्पादन प्लांट का लोकार्पण करेंगे. शहर के डोंगाघाट में बने इस प्लांट में हर दिन 10 किलो वाट बिजली उत्पादन की जाएगी. लगभग 40 लाख रुपए की लागत से बने बिजली उत्पादन प्लांट का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे.

जिसके बाद मुख्यमंत्री इंद्रावती विकास प्राधिकरण के गठन के बाद जगदलपुर में प्राधिकरण आयोग के उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण कराने के साथ ही इसकी बैठक करेंगे. दरअसल बस्तर की इंद्रावती नदी को बचाने के लिए इंद्रावती विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है. बुधवार को इसकी पहली बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगी.

लालबाग के मैदान में करेंगे ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री के बस्तर प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. 25 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करने के बाद 26 जनवरी को शहर के ऐतिहासिक लाल बाग मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे. साथ ही 26 जनवरी को ही बस्तर में इंडिया गेट की तर्ज पर बनाए गए शहीद स्मारक का भी लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर बस्तर पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में इस मुद्दे पर बदल सकती है सरकार? ABP न्यूज की इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget