एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में इस मुद्दे पर बदल सकती है सरकार? ABP न्यूज की इनसाइड स्टोरी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी धर्मांतरण के मामले में आमने- सामने हैं. सीएम भूपेश बघेल बीजेपी को दंगा फैलाने वाली बताया है

Chhattisgarh Assembly Election  2023: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है. राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी इन दिनों धर्मांतरण के मामले में जुबानी जंग लड़ रहे हैं. एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  बीजेपी को दंगा फैलाने वाली पार्टी बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी इसी धर्मांतरण के मुद्दे से सरकार बदलने का चैलेंज दे रही है. आखिर छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में धर्मांतरण के मुद्दे का कितना असर होगा? 

दरअसल छत्तीसगढ़ एक ट्राइबल स्टेट है. राज्य में 2011 के जनगणना के अनुसार यहां कुल जनसंख्या में 32 प्रतिशत आदिवासी है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीट हैं. इनमें से 39 सीट आरक्षित है. इनमें से 29 सीट अनुसूचित जनजाति और 10 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. आदिवासी सीटों में कांग्रेस का दबदबा है. बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास है. सरगुजा संभाग की भी 14 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. कुल मिलाकर 29 में से 2 सीट ही बीजेपी के पास है. बाकी 27 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस कब्जा है.

चुनाव में धर्मांतरण के मुद्दे का कितना असर होगा?
वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग में आदिवासी बहुलता है. बीजेपी इन्हीं इलाकों में लगातार आदिवासियों के धर्मांतरण का मुद्दा उठा रही है. सरगुजा संभाग में  बीजेपी घर वापसी अभियान भी शुरू करने जा रही है. इसको लेकर राजनीति पंडितों का कहना है कि राज्य के ट्राइबल बेल्ट में धर्मांतरण के मुद्दे का असर दिख सकता है. लेकिन मैदानी इलाकों में इसका असर नहीं होगा. 

बीजेपी दंगा फैलाने वाली पार्टी है-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे पर ही कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने है. मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट में बीजेपी को दंगा फैलाने वाली पार्टी बताया है. उन्होंने कहा  'बीजेपी सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रही है. जबकि छत्तीसगढ़ में जनता ने बीजेपी को पूरी तरह नकार दिया है. इनके के पास सांप्रदायिकता और धर्मांतरण दो ही मुद्दे हैं. सीएम ने कहा कि भाजयुमो के कार्यक्रम में पुलिस के साथ मारपीट की गई. नारायणपुर में एसपी पर पथराव किया गया. इनका काम सिर्फ दंगा फैलाना है.'

बीजेपी ने किया सीएम के बयान पर पलटवार
मुख्यमंत्री के बयान पर बीजेपी ने  भी पलटवार किया है. बीजेपी नेता केदार गुप्ता ने कहा 'छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार 15 साल से रही है. सांप्रदायिक सौहार्द रहा. कहीं कोई दंगे नहीं हुए. किसी धर्म का अपमान नहीं हुआ. कहीं धर्मांतरण वाली बात नहीं आई. पूरे देश में आतंकवाद जैसी घटनाएं भी बंद हो गई. यूपी और गुजरात में बीजेपी की सरकार नहीं थी तो दंगे हुआ करते थे. अब शांति रहती है. छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी यहां सामाजिक सौहार्द बिगड़ गया है. कवर्धा, रायपुर और नारायणपुर में हिंसा हुई है. धर्मांतरण के कारण आदिवासियों को कटघरे में खड़ा कर दिया. यही नहीं आदिवासी अपनी संस्कृति और परंपरा बचाना चाहते है तो उनपर रासुका लगाना चाहते है. '

इसी साल नवंबर में हो सकते विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. देश में कांग्रेस सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में मजबूत है. 90 विधानसभा सीट में 71 विधायक कांग्रेस के हैं. इस लिहाजा कांग्रेस अपने किले को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. तो बीजेपी भी छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतर रही है.

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के मौके पहली बार बस्तर फाइटर्स की परेड में शामिल होंगे थर्ड जेंडर, CM को देंगे सलामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget