एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: लाल भाजी-जिमी कांदा पर आई छत्तीसगढ़ की सियासत, सीएम ने 'भाभी' नाम लेकर कसा रमन सिंह पर तंज

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में जिमी कांदा की सब्जी बड़े चाव से खाई जाती है. जिमी कांदा की सब्जी को छत्तीसगढ़िया सब्जी का टैग दिया गया है. छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोग इसे खास तौर पर बनाते और खाते हैं.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया वाद पर कांग्रेस और बीजेपी भीड़ गई है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Raman Singh) और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) में बयानबाजी शुरू हो गई है. रमन सिंह इन दिनों मिशन 2023 की तैयारी में जुटे हुए हैं और जगह-जगह सभा कर अपना छत्तीसगढ़िया अंदाज दिखा रहे है, लेकिन इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि भाभी को छत्तीसगढ़िया खाना बनाना नहीं आता है.

सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर कसा तंज
दरअसल, छत्तीसगढ़ में बड़े चाव से जिमी कांदा की सब्जी खाया जाता है. इसे छत्तीसगढ़िया सब्जी का टैग दिया गया है. वहीं रमन सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें रमन सिंह जिमी कांदा की सब्जी खाते हुए दिख रहे रहे हैं. इस फोटो पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर एयरपोर्ट पर कहा कि बीजेपी के लोग अब छत्तीसगढ़िया खाना खाना शुरू कर रहे है. सीएम ने आगे कहा कि रमन सिंह जी का ससुराल मध्य प्रदेश में है तो छत्तीसगढ़िया खाना बनाना आता है या नहीं आता भाभी जी को, अब सीख गई होंगी.

रमन सिंह ने जिमी कांदा की सब्जी खाते तस्वीर शेयर किया
एक दिन पहले डॉ रमन सिंह ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर किया था. इसमें उन्होंने लिखा था कि रामफल धीवर जी के घर बने जिमी कांदा और लाल भाजी की बात ही गजब है. मस्तूरी विधायक डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी और बिलासपुर जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के साथ इस रात्रिभोज में मन आनंदित हो गया. वहीं इससे पहले पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान इसी तरह गांव गांव ग्रामीणों से चर्चा करते हैं किसी ग्रामीण के घर जाकर देसी खाना खाते हैं. 

आरएसएस के क्रिसमस भोज पर भूपेश बघेल का बयान
भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर आरएसएस के क्रिसमस भोज पर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की जमीन खिसक गई है. कर्नाटक में चुनाव होने वाला है. ये लोग तो कहते थे कि कांग्रेस मुक्त भारत. अभी खुद सिमटते जा रहे हैं. तो कभी मस्जिद और मजार जा रहे हैं, मोहन भागवत तो कभी क्रिसमस का आयोजन कर रहे हैं. इनके कथनी करनी में बहुत अंतर है. सत्ता में बने रहना है लोगों के बीच वैमनस्यता फैलाना है. इनको सिद्धांत से कोई लेना देना नहीं है. एक दूसरे भाई को लड़ा कर अपना उल्लू सीधा करना है.

Chhattisgarh News: अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, 4 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget