एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का आरएसएस पर हमला, देश बंटवारे के लिए इस विचारधारा को बताया जिम्मेदार

Independence Day 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आजादी की लड़ाई में आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि आजादी में इनकी भूमिका क्या थी? 1925 में तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बन गया था.

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के पहले देश में एक बार फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of Nation Mahatma Gandhi) की आलोचना शुरू हो गई है. देश के विभाजन पर फिर सवाल उठाए जा रहे हैं.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM bhupesh Baghel) ने देश के विभाजन के लिए बीजेपी (BJP) की विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया है.उन्होंने बीजेपी को ये भी कह दिया है कि ये लोग चाहते ही नहीं थे कि अंग्रेज देश से बाहर जाएं.वे कभी भी अंग्रेजों की आलोचना नहीं करते हैं.

देश विभाजन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा

दरअसल देशभर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 'विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस' मनाया गया. इसको लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है.रविवार को रायपुर हेलीपेड पर मीडिया से बातचीत में सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया.उन्होंने कहा कि देश के विभाजन का बीज सावरकर ने बोया था.उन्होंने हिंदू-मुसलमान दो राष्ट्र हैं जैसी बात स्वीकार की. मुहम्मद अली जिन्ना ने 1937 में उसे स्वीकार किया.दो राष्ट्र का सिद्धांत सावरकर ने प्रस्तावित किया और जिन्ना ने उसका समर्थन किया.विभाजनकारी तो ये लोग हैं.

आरएसएस के लोग अंग्रेजों की आलोचना नहीं करते?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आजादी की लड़ाई में आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि आजादी में इनकी भूमिका क्या थी? 1925 में तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बन गया था.उनके सारे नेताओं के उस समय के बयान देखिए.इनके श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने 1942 में कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल नहीं होना है.कैसे इसे दबाया जाए, इसके लिए मुखर्जी ने वायसराय को चिट्ठी लिखी. ये तो इस कोशिश में थे कि अंग्रेज जाएं ही मत.ये कभी अंग्रेजों की आलोचना नहीं करते. ये गांधी की आलोचना करते हैं. अंग्रेजों के खिलाफ एक शब्द में ये बयान हों तो बताएं.

आरएसएस का अखंड भारत क्या है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अखंड भारत को लेकर आरएसएस को घेरा.उन्होंने कहा कि संघ के कार्यालय में हिंदू राष्ट्र का जो नक्शा है, उसमे कौन-कौन से देश शामिल हैं. पाकिस्तान है,अफगानिस्तान है.पड़ोसी देश हैं. एक तरफ वे नक्शा लगाते हैं अखंड भारत का दूसरी तरफ कहते हैं कि मुसलमान को पाकिस्तान भेज दो.एक तरफ मुसलमानों को कहते हैं पाकिस्तान चले जाओ, दूसरी तरफ कहते हैं कि पाकिस्तान को अखंड भारत में मिला लिया जाए.ये गोरखधंधा क्यों कर रहे हैं लोग? अब अखंड भारत बनाओगे तो वे फिर यहीं आ जाएंगे.आज जितनी जनसंख्या मुसलमानों की है अखंड भारत में कई गुना बढ़ जाएगी.फिर अखंड भारत का क्या होगा? यह सब षड्यंत्र और गुमराह करने का काम है.

यह भी पढ़ें

Bastar News: बस्तर की बेटी नैना ने माउंट एवरेस्ट के शिखर पर लहराया तिरंगा, बनीं प्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही

Surguja News: सरगुजा में तेज बारिश से नेशनल हाईवे पर बना अप्रोच रोड बहा, अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर आवागमन ठप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget