एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम बघेल ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना, कहा- नोटबंदी और GST से बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जीएसटी और नोटबंदी की वजह से देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सीएम ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार इस 5 साल में कोई भी अच्छी योजना देश में नहीं लाई. वहीं सीएम ने देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने पर जीएसटी और नोटबंदी को जिम्मेदार ठहराया है.

जीएसटी और नोटबंदी से बढ़ी महंगाई
दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर मीडिया से बातचीत करते हुए देश में लगातार रुपये के कमजोर होने पर सवाल उठाया. सीएम ने कहा जीएसटी की वजह से महंगाई बढ़ी और नोटबंदी की वजह से बेरोजगारी बढ़ गई. इससे किसान और नौजवान परेशान है. किसानों को दाम सही से नहीं मिल पा रहे और नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है. अभी रूस-यूक्रेन युद्ध से बनी परिस्थितियों में केंद्र सरकार ने चावल के खंडा का निर्यात को बैन कर दिया. इस बैन का नुकसान हमारे छत्तीसगढ़ के किसानों को हो रहा है. अभी बरसात में यहां की मंडियों में धान 1900 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका. उस भाव में अब 300 रुपये की गिरावट आ गई है.

दुनियाभर में ऊर्जा संकट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पेट्रोलियम, प्रकृतिक गैस हो या बिजली ऊर्जा एक बड़े संकट के रूप में दुनिया के सामने आया है. रूस और युक्रेन के युद्ध से यूरोप में जो गैस पाइप जा रहा था वह बंद हो गया है. इसकी वजह से पूरा यूरोप फिर से थर्मल पॉवर की ओर जा रहा है, बिजली की दर बढ़ी हुई है. वहां के लोग सड़कों पर उतर रहे है, स्थिति बहुत भयवाह है. ऐसे में कोयले का दाम बढ़ गया है. विदेश से जो कोयला आ रहा वह 18 से 20 हजार रुपये प्रति टन की दर से आ रहा है.

इस संकट में गांधी का रास्ता ही सही
दुनिया में ऊर्जा संकट से मची खलबली के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक समाधान बताया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इसका एकमात्र जवाब है वह महात्मा गांधी का रास्ता है. महात्मा गांधी के रास्ते पर हम लोग चल रहे हैं और छत्तीसगढ़ में हम लोग खाद बना रहे हैं. सुराजी गांव योजना के तहत गोबर से बिजली बन रही है. गोबर से जैविक खाद भी बनाई जा रही हैं.दूसरी तरफ हम लोग रूलर इंडस्ट्रीज पार्क जो आवश्यकता है वह भी उत्पादन करेंगे तो लोगों को रोजगार मिलेगा.

ये भी पढ़ें

Bastar News: ओड़िशा के दीयों से जगमगाए बस्तर के बाजार, स्थानीय शिल्पकारों ने इस वजह से छोड़ा पारंपरिक काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget