एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: रमन सिंह ने चिटफंड के आरोपों पर सीएम बघेल को दिया ये जवाब, अब पीएम मोदी से की गई ये मांग

Chhattisgarh: पूर्व सीएम ने अपनी पत्नी और बेटे पर लगाए आरोप को बेबुनियाद बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी संपत्ति की जांच की मांग संबंधी याचिका हाई कोर्ट में लंबित है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने नान और चिटफंड के मामले में पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने रमन सिंह (Raman Singh) पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए ईडी को दोनों मामलों में जांच करने की मांग की. इस पर अब राजनीति शुरू हो गई है. पूर्व सीएम रमन सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री को जवाब दिया. इस दौरान रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बेबुनियाद आरोप लगाने का भी आरोप लगाया. 

चिटफंड पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए

बुधवार को रायपुर में अपने निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान चिटफंड और नान घोटाले में लगे आरोपों पर जवाब दिया. उन्होंने ये भी कहा कि मेरी पत्नी और बेटे पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं, इनका कोई आधार नहीं है. उन्होंने एक डॉक्यूमेंट साझा करते हुए कहा कि चिटफंड केस में पुलिस की विवेचना में बताया गया है कि धारा 406, 467, 468, 471, 384, 120-बी आईपीसी के दंडनीय कृत्य के संबंध में स्टार प्रचारकों द्वारा प्रत्यक्ष कार्य किया जाना और कार्यलोभ घटित होना स्थापित नहीं हुआ.

नान घोटाले के आरोप में रमन की सफाई

इसके बाद नान घोटाले पर रमन सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे द्वारा चुनाव में दिये शपथ पत्र के आधार पर मेरी संपति की जांच की मांग संबंधी याचिका हाई कोर्ट में लंबित है. उन्होंने कहा कि इसमें मेरे द्वारा अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया गया और उस याचिका में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा भी अपना जवाब प्रस्तुत किए गया. जिसमें स्पष्ट रूप से शपथ पत्र पर बताया गया है कि 2003 से 2018 तक मेरे सभी इलेक्शन एफिडेविट की जांच की जा चुकी है. पूर्व सीएम के अनुसार उनकी आय और संपत्ति के संबंध और कोई भी गड़बड़ी नहीं पाई गई है. उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था पर विश्वास रखिए, कोर्ट में सबकी सच्चाई सामने आ जाएगी.

सीएम भूपेश बघेल पर कसा तंज

इसके बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल को भले ही ईडी की विश्वसनीयता पर शंका हो पर मुझे इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस की जांच पर विश्वास है. उन्होंने कहा कि आप पहले जन घोषणा-पत्र के वादों से पलटे, आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई से पलटे, अपनी पार्टी के अंदर भी आपने खूब पलटी मारी. 

पीएम से कहा जांच करवाने के लिए

रमन सिंह की आड़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जांच करवाने के लिए ट्वीट कर आग्रह किया. उन्होंने कहा कि 2014-2018 तक छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार थी. केंद्र में भी बीजेपी की सरकार थी लेकिन ना ही चिटफंड घोटाले की जांच हुई, ना नान घोटाले की जांच हुई. उन्होंने कहा कि मैं तो सहयोग करने को तैयार हूं, आप दोनों जांच ED से करवाइए. सीएम बघेल ने कहा कि डॉ रमन सिंह ने आपका साथ नहीं दिया लेकिन मैं दूंगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ महतारी का किसने किया अपमान? चुनाव के पहले बीजेपी और कांग्रेस में सियासत शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget