एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ महतारी का किसने किया अपमान? चुनाव के पहले बीजेपी और कांग्रेस में सियासत शुरू

Raipur News: बीजेपी 11 नवंबर को बिलासपुर में बड़ी रैली निकालने जा रही है जिसको महतारी हुंकार रैली नाम दिया गया है. बीजेपी ने भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ महतारी के स्वरूप को बदलने का आरोप लगाया है.

Raipur News: छत्तीसगढ़ महतारी (Chhattisgarh Mahtari) के मान-अपमान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में आपसी खींचतान शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़िया वाद का बीज किसने बोया और इसका फल कौन खायेगा, इसपर नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. चलिए छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर शुरू हुए सियासत के राजनीतिक मायने समझने की कोशिश करते हैं. आखिर 2023 विधानसभा चुनाव में इसका कितना असर होगा?

छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर सियासत
दरअसल एक तरफ कांग्रेस सरकार सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने जा रही है. दूसरी तरफ बीजेपी छत्तीसगढ़ महतारी की दूसरी परिभाषा बता रही है.  बीजेपी ने छत्तीसगढ़ महतारी के स्वरूप पर सवाल उठाया है. यानी कुल मिलाकर दोनों पार्टी छत्तीसगढ़ महतारी के मान की रक्षा करने का दावा कर रहे हैं और एक-दूसरे पर छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं.

 हर जिले में लगाई जाएगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा 
कांग्रेस सरकार ने सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं लगाने का फैसला किया गया है. इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर कलेक्टोरेट चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कर दी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पारंपरिक त्योहारों, खेलों, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है. इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय दफ्तरों में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो और शासकीय आयोजन की शुरुआत में छत्तीसगढ़ महतारी की पुर्जा अर्चना करने का निर्देश दिया था. 

छत्तीसगढ़ महतारी के स्वरूप पर बीजेपी ने उठाया सवाल
छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर जारी सियासत में अजय चंद्राकर ने एक नया बखेड़ा शुरू कर दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अनावरण की गई प्रतिमा के स्वरूप पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. अजय चंद्राकर ने 30 साल पहले स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है. उन्होंने इसके साथ लिखा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आप छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दूषित क्यों कर रहे हैं? "छत्तीसगढ़ महतारी" का स्वरूप क्या हो आप कैसे तय करेंगे..? कुरूद में एक 30 साल पुराने मंदिर में "छत्तीसगढ़ महतारी" के 4 हाथ हैं..आपने तस्वीर में दो हाथ दिखाए हैं?

नितिन नवीन के बयान पर सियासत
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बीजेपी के संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन ने रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाए जाने पर कहा था कि हम भारतीयतावाद की बात करते हैं. जब प्रदेश की महिलाएं ही सुरक्षित नहीं हैं तो मूर्ति लगाने से क्या फायदा. नितिन नवीन और अजय चंद्राकर के बयान को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान बताया है. 

बीजेपी की है छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ महतारी का विरोध कर रही है. हरेली पर गेड़ी चढ़ने, अक्ती में माटी पूजन तिहार और श्रमिक दिवस पर बोरे बासी खाने, विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव सभी का तो बीजेपी ने विरोध किया. यहां तक गोधन न्याय योजना में गोबर खरीदी तक का बीजेपी ने मखौल उड़ाया. यह सब बीजेपी की छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता को समझने के लिये पर्याप्त है.

11 नवंबर को बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए एक साल का समय बचा है. विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल जनता को खुश करने में लग गए हैं. बीजेपी 11 नवंबर को बिलासपुर में बड़ी रैली निकालने जा रही है जिसको महतारी हुंकार रैली नाम दिया गया है. इस रैली में बीजेपी आधी आबादी को साधने में जुटेगी. महिलाओं पर बढ़ते अपराध और शराबबंदी को लेकर महिलाओं की भीड़ जुटाई जाएगी. इसमें भीड़ जुटाने के लिए 4 हजार महिलाओं को जोड़ने की तैयारी की जा रही है. इसी आह्वान पर रविवार को रायपुर में बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा स्कूटी रैली निकालने जा रही है. सभी विधानसभाओं से 1-1 हजार महिलाओं को जुटाने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

Watch: एक युवती के प्यार में पड़े दो आशिकों के बीच हुई गैंगवार, जमकर चले लात घूंसे, Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget