एक्सप्लोरर

Bastar: दशहरा के मुरिया दरबार रस्म में शामिल हुए सीएम बघेल, बस्तर को 173 करोड़ की दी सौगात

सीएम बघेल गुरुवार को 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के मुरिया दरबार रस्म में शामिल होने पहुंचे थे. रियासतकाल से चली आ रही मुरिया दरबार बस्तर दशहरा पर्व की एक प्रमुख परंपरा है.

Muria Darbar Ritual of Bastar Dusshera: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बस्तर में 173 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से 90 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने मुरिया विद्रोह के जननायक झाड़ा सिरहा की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया. मुख्यमंत्री बघेल गुरुवार को 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के मुरिया दरबार रस्म में शामिल होने पहुंचे थे.

मुरिया दरबार बस्तर दशहरा पर्व की एक प्रमुख परंपरा है. परंपरा का निर्वहन पिछले 600 वर्षों से किया जा रहा है. माना जाता है कि बस्तर महाराज राजमहल परिसर से करीब 500 मीटर की दूरी पर सीरासार के पास दरबार लगाते थे. दरबार में महाराज बस्तर दशहरा समिति के प्रमुख माझी, चालकी, मेम्बर, मेम्बरीन और ग्रामीणों की समस्या सुनकर निराकरण भी करते थे. 

रियासतकाल से है मुरिया दरबार की परंपरा 

समय के साथ राजा महाराजाओं का दौर खत्म हुआ और परंपराओं में भी बदलाव आया. अब ग्रामीणों और माझी, चालकियों की समस्याएं शासन प्रशासन के लोग सुनते हैं. मुख्यमंत्री खुद मुरिया दरबार में शामिल होने आते हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुरिया दरबार में शामिल होकर दशहरा पर्व को अच्छे तरीके से संपन्न कराने पर समिति को बधाई दी. उन्होंने समिति के अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज की मांग पर बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि अगले साल से समिति के सभी सदस्यों, रथ कारीगरों और सभी प्रमुखों को दशहरा पर्व पर नए कलेवर में नजर आने के लिए 5 लाख रुपए मिलेंगे.

Watch: बस्तर में CM भूपेश बघेल ने खेला गिल्ली डंडा, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पर जानें क्या कहा?

माझी और चालकी अव्यवस्था से हुए नाराज

हालांकि इस बार मुरिया दरबार में व्यवस्था से माझी, चालकी नाराज दिखाई दिए. माझी, चालकियों ने कहा कि बस्तर दशहरा का बजट 85 लाख रुपये है. लेकिन बजट के मुताबिक मुरिया दरबार की व्यवस्था नजर नहीं आई. उन्होंने अगली बार से व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखने की अपील. उन्होंने कहा कि दरबार में रियासतकाल से ही मांझी, चालकियों की राजा, महाराजा और अब शासन प्रशासन सुनता आया है. लेकिन इस बार बात रखने के लिए ना ही सीएम के सामने माइक दिया गया और ना ही  बात रखने का मौका मिला. 

Chhattisgarh Olympics: अंबिकापुर में 'छत्तीसगढ़िया ओलंपिक' का आयोजन, कलेक्टर ने पिट्ठुल में आजमाया हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raipur News: रिश्ते में बन रहा था रोड़ा! प्रेमी ने प्रेमिका के 4 साल के बेटे का घोंटा गला, गिरफ्तार
रायपुर: रिश्ते में बन रहा था रोड़ा! प्रेमी ने प्रेमिका के 4 साल के बेटे का घोंटा गला, गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सीएम हेल्पलाइन का अवलोकन, नागरिकों को समयबद्ध समाधान का आश्वासन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सीएम हेल्पलाइन का अवलोकन, नागरिकों को समयबद्ध समाधान का आश्वासन
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Chhattisgarh News: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget