एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल का BRS पर हमला, कहा- 'बाय-बाय केसीआर के नारों से गूंज रही तेलंगाना की हवा'

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल तेलंगाना में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. यहां उन्होंने वारंगल में एक चुनावी रैली को संबोधित किया.

Chhattisgarh Elections News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने तेलंगाना के वारंगल पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रविवार को जनसभा को संबोधित किया. सीएम  बघेल ने यहां कहा कि ''बाय-बाय केसीआर के नारों से तेलंगाना की हवाएं गूंज रही हैं.'' छत्तीसगढ़ में मतदान संपन्न होने के बाद सीएम बघेल तेलंगाना में प्रचार कर रहे हैं जहां 30 नवंबर को मतदान होना है. 

सीएम बघेल ने चुनाव प्रचार की तस्वीर भी 'एक्स' पर शेयर की है. सीएम बघेल ने ट्वीट किया, ''तेलंगाना में अद्भुत माहौल है! बाय-बाय केसीआर के नारों से तेलंगाना की हवाएं गूंज रही हैं. हाथ के पंजे को देख लोग भरोसा जता रहे हैं. कह रहे हैं कि जिस राज्य को कांग्रेस ने बनाया अब उसे कांग्रेस ही संवारे. आज वरंगल पश्चिम विधानसभा में आयोजित आमसभा को संबोधित किया.'' सीएम बघेल की इस जनसभा में भारी भीड़ देखी गई है.

प्रचार के लिए राजस्थान भी पहुंचे थे सीएम बघेल
छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न होने के बाद सीएम बघेल ने राजस्थान में भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था. राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 23 नवंबर को सीएम बघेल नाथद्वार पहुंचे थे जहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेस विधायक सीपी जोशी के लिए जनता से वोट मांगे थे. इसके पहले उन्होंने उदयपुर में भी रोड शो किया था जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ के लिए प्रचार किया था. इस दौरान बीजेपी पर हमला करते हुए कहा था, ''जनता का मूड बता रहा है कि इस बार षडयंत्रकारी बुरी तरह परास्त हो रहे हैं.'' राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ है. उधर, छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को आखिरी चरण का मतदान संपन्न हुआ जिसमें बाकी बची 70 सीटों पर मतदान कराए गए. सीएम बघेल ने मतदान के बाद यह दावा किया कि उनकी पार्टी 75 से ज्यादा सीटें इस चुनाव में जीतेगी. यहां 3 दिसंबर को मतगणना कराई जानी है.

ये भी पढ़ेंBastar News: बस्तर में स्टील प्लांट किसानों के लिए बना अभिशाप, खेतों में बह रहा जहरीला रसायन, कई एकड़ फसल बर्बाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget