एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कार्यकर्ता का बाल कटवाने उसके घर पहुंचे BJP विधायक, वजह जानकर चौंक ही जाएंगे

Raipur News: हर्षवर्धन शुक्ला ने रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत की जीत को लेकर संकल्प लिया था कि जब तक राजेश मूणत चुनाव नहीं जीते जाते वह बाल और दाढ़ी नहीं बनाएंगे.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के परिणाम ने हर किसी को चौंकाया है. कांग्रेस का दावा बयानों तक ही सिमट गई और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने राज्य गठन के बाद चौथी पर छत्तीसगढ़ में सरकार बना ली. इस चुनाव में कई खास झलकियां रही है. उसी में से एक झलकी आज आपको बताते है, क्योंकि चुनाव को लेकर नेताओं ने शर्त खेला तो आम जनता मन्नत मांगते हुए दिखे. इसी में से एक किस्सा राजधानी रायपुर से सामने आया है.

बीजेपी कार्यकर्ता ने लिया था बाल नहीं कटवाने का संकल्प
दरअसल, रायपुर के कोटा इलाके के हर्षवर्धन शुक्ला ने रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत की जीत को लेकर संकल्प लिया था कि जब तक राजेश मूणत चुनाव नहीं जीते जाते, वह बाल और दाढ़ी नहीं बनाएंगे. 3 दिसंबर को रिजल्ट आया और राजेश मूणत 2018 में करारी हार के बाद 2023 में 40 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए. इससे हर्षवर्धन शुक्ला की इच्छा पूरी हो गई है. लिहाजा अब उनके अपने बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने का अवसर आ चुका था. तब राजेश मूणत ने हर्षवर्धन के बाल कटवाने उनके घर नाई को लेकर पहुंच गए. फिर राजेश मूणत ने उनसे बाल कटवा लेने आग्रह किया.
 
अगर चुनाव हार जाते तो 5 साल नहीं कटवाने वाले थे दाढ़ी-बाल
अपने नेता को अपने घर देखकर शुक्ला बहुत खुश हुए और अपनी दाढ़ी और बाल कटवाए. इस दौरान हर्षवर्धन शुक्ला ने बताया कि अगर मूणत चुनाव नहीं जीतते, तो वह अगले 5 साल तक अपना संकल्प जारी रखते हुए बाल नही कटवाते. वहीं राजेश मूणत ने कहा कि हमारे साथी कार्यकर्ता हर्षवर्धन शुक्ला ने प्रण लिया था कि वह रायपुर पश्चिम विधानसभा में भाजपा की जीत के बाद ही दाढ़ी बनवाएंगे और केश कटवायेंगे. मुझे लगा खुद ही जाकर उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए.

अब अमरजीत भगत की मूंछ पर चर्चाएं हो रही है
गौरतलब है कि चुनाव से पहले पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया था और अगर ऐसा नहीं होगा तो वह अपनी मूंछ मुड़वा लेंगे. अब चुनाव में कांग्रेस की हार हो गई है तो अमरजीत भगत से पूछा जा रहा है. मूंछ कब मुड़वाएंगे. वहीं बीजेपी ने अमरजीत भगत पर तंज कसते हुए एक तस्वीर भी शेयर किया है. जिसमे अमरजीत भगत की तस्वीर में उनकी मूंछों को एडिट कर हटाया गया है. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: सरकार बदलते ही बुलडोजर की हुई एंट्री, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget