एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार, शेयर करने वालों पर भी हुई कार्रवाई

Chhattisgarh BJP News: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के मामले में बीजेपी नेता पुष्पेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पोस्ट को शेयर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है.

Gaurela-Pendra-Marwahi News: सोशल मीडिया पर बिना सोचे समझे किसी के खिलाफ टिप्पणी करना कितना महंगा पड़ सकता है. इसकी बानगी इन दिनों छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है. हाल ही में पूर्व आईएएस और बीजेपी नेता ओपी चौधरी के खिलाफ कोरबा जिले में एफआईआर दर्ज किया गया है. ओपी चौधरी ने कुछ दिनों पहले अपने ट्विटर अकाउंट से कोयला चोरी से संबंधित एक वीडियो पोस्ट किया था जिसे कोरबा जिले से कोयला चोरी का बताया था.

पुलिस ने इस वीडियो को फर्जी बताया है और पुलिस ने मामले में ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. वहीं बीजेपी नेता पुष्पेंद्र तिवारी को भी विवादित पोस्ट के मामले गिरफ्तार किया गया है. इसके पहले पेंड्रा के पतगवा के रहने वाले महर्षि गौतम को गिरफ्तार किया गया है. जिसने राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री को गोली मारने का आदेश मांगने जैसा पोस्ट फेसबुक पर किया था.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर की थी टिप्पणी

इसी क्रम गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में धार्मिक मामले में विवादित पोस्ट सहित मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने वाले कथित बीजेपी नेता के खिलाफ गौरेला थाने में मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, मरवाही के मटियादांड गांव में स्थित एक मस्जिद को लेकर 11 जून को गौरेला के बीजेपी नेता पुष्पेंद्र तिवारी ने विवादित पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भी टिप्पणी की थी. जिसे बाद में दूसरे लोगों ने भी शेयर करते हुए पोस्ट किया था.

इस मसले को लेकर सोमवार को कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस को शिकायत की. जिस पर गौरेला के पुष्पेंद्र तिवारी के खिलाफ गौरेला थाने में मामला दर्ज किया गया है. वहीं उसके पोस्ट को शेयर करने वाले बिलासपुर की गौरी गुप्ता और राजनांदगांव के रहने वाले गुलशन हिरवानी के खिलाफ मामल दर्ज किए जाने की खबर है.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में गर्मी की विदाई और मानसून आने का संकेत देते हैं ये फूल, जानें क्या है इसकी खासियत?

गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

इधर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही गौरेला निवासी कथित बीजेपी नेता पुष्पेंद्र तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि एक महीने में सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वालो के खिलाफ ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है. गौरेला पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पुष्पेंद्र तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था. जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Chhattisgarh Road Safety: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, अब सोशल मीडिया के जरिये किया जाएगा जागरूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget