एक्सप्लोरर

Bilaspur में गणतंत्र दिवस पर बवाल, टीचर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा, इधर जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े

Republic Day: छत्तीसगढ़ के (Bilaspur) बिलासपुर में स्कूल में टीचर शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए पहुंचा. इस नशेबाज टीचर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

Republic Day 2023: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गणतंत्र दिवस के दिन जमकर बवाल हुआ. यहां एक स्कूल में टीचर शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए पहुंचा, जबकि दूसरे स्कूल में झंडा फहराने को लेकर दो जनप्रतिनिधि आपस में भिड़ गए और स्कूली बच्चों के सामने ही एक दूसरे को गाली देते हुए हाथापाई शुरू कर दी. शराबी टीचर के मामले में ग्रामीणों ने हंगामा मचाया और ग्राम सभा की बैठक बुलाकर टीचरों के खिलाफ प्रस्ताव पास पारित किया. इस दौरान नशे में धुत टीचर ने कहा जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं होगा. मामला रतनपुर क्षेत्र के नवागांव मोहदा और मस्तूरी ब्लॉक के जुनवानी स्कूल का है.

दरअसल, ग्राम नवागांव मोहदा में गणतंत्र दिवस पर्व के मौके पर स्कूली बच्चों और टीचर ने प्रभात फेरी निकाली. इसके बाद सभी स्कूल पहुंचे. यहां शिक्षकों ने शाला विकास समिति के पदाधिकारियों के साथ ही गांव के जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया था. शिक्षकों ने पहले से तय कर लिया था कि स्कूल में शाला विकास समिति के अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे. लेकिन गांव के सरपंच और समर्थक भी समारोह में पहुंचे थे. जिन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया. स्कूल में झंडा फहराने की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान गांव के स्थानीय नेता संतोष साहू और महावीर साहू के बीच विवाद शुरू हो गया. 

झंडा फहराने के लिए स्थानीय नेता आपस में भिडे़
दोनों तिरंगा झंडा फहराने के लिए एक-दूसरे को गाली देते हुए  हाथापाई करने लगे. तब उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने शांत कराया और गांव के सरपंच से झंडा फहरवाया गया. जब यह वाकया हुआ तब वहां स्कूली बच्चे तिरंगा झंडा फहराने के लिए लाइन में खड़े थे. तभी दोनों स्थानीय नेता आपस में ही भिड़ गए और एक-दूसरे को गालियां देने लगे. उनकी हरकतों को स्कूली बच्चे देखते रहे. हालांकि, गांव के लोगों ने उन्हें शांत कराया और कार्यक्रम शुरू कराया. इसके अलावा जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम जूनवानी स्थित स्कूल में संकुल प्रभारी टीचर रामसागर कश्यप शराब के नशे में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने पहुंचे. 

देरी से आने वाले शिक्षकों से भरवाया गया घोषणापत्र
जब संकुल प्रभारी स्कूल पहुंचा, तब बाकी के टीचर स्कूल में नहीं पहुंचे थे. लड़खड़ाते संकुल प्रभारी को देखकर सरपंच सहित ग्रामीण भड़क गए. संकुल प्रभारी इतने नशे में थे कि खड़े होने की स्थिति में भी नहीं थे. यहां गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के बाद पंचायत में ग्राम सभा की बैठक हुई, जिसमें नशेबाज शिक्षक के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत करने का प्रस्ताव पारित किया गया. वहीं रोज स्कूल में देरी से आने वाले शिक्षकों से भी घोषणापत्र भरवाया गया. पंचायत के रजिस्टर में लिखे घोषणा पत्र में सभी शिक्षकों ने रोज समय पर स्कूल आने का संकल्प पत्र भरा. साथ ही स्कूली कार्य में लापरवाही करने पर पंचायत की ओर से उनके खिलाफ प्रस्ताव पारित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी बात कही गई है. 

नशेबाज टीचर का वीडियो वायरल
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद के साथ ही नशेबाज टीचर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. हालांकि जनप्रतिनिधियों के बीच हुए विवाद को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं हुई है लेकिन, वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गाली देते हुए रौब दिखाते हुए कॉलर पकड़ते दिख रहे हैं. वहीं नशेबाज टीचर वीडियो में लड़खाते नजर आ रहे हैं. 

बता दें कि जब नाराज पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बैठक बुलाई, तब नशेड़ी टीचर कश्यप कह रहा था कि आप लोगों को जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं होगा. मैं तो स्कूल आ गया हूं, बाकी टीचर्स का तो पता भी नहीं है. बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने टीचर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है. और उनके खिलाफ विभाग के अफसरों से शिकायत भी की है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई जांच नहीं की गई है, ना ही कोई एक्शन लिया गया है.

Chhattisgarh News: गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ में किसानों ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर रैली, केंद्र सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget