एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कोरिया जिले में लगे महाशिवरात्रि मेले में मधुमक्खियों ने किया हमला, अफरा-तफरी में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल

छत्तीसगढ़ के कोरिया में महाशिवरात्रि पर जगन्नाथ मंदिर परिसर में मेला लगा था. लेकिन इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे अफरा-तफरी मच गई और आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए.

कोरिया:  छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले (Korea District)  में स्थित जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple)  परिसर में महाशिवरात्री (Mahashivratri) मेला लगा था. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया.  मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालु और मेला घूमने आए लोग कुछ समझ पाते इससे पहले मधुमक्खियों ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को डंक मारकर घायल कर दिया. वहीं अचानक मधुमक्खियों के हमले की वजह से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया. लोग बचने के लिए इधर उधर भागने लगे. वहीं  कुछ देर बाद जब मधुमक्खियों का आतंक कम हुआ तो डंक मारने से घायल हुए श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उपचार दिया गया. 
 
 जगन्नाथ मंदिर वेस्ट चिरमिरी में चल रहा है महायज्ञ
बता दें कि महाशिवरात्री के मौके पर जगन्नाथ मंदिर वेस्ट चिरमिरी में श्री श्री रुद्र महायज्ञ एवं अखंड हरि संकीर्तन 24 प्रहर चल रहा है जो 1 मार्च से शुरू होकर 4 मार्च की सुबह 9:00 बजे तक चलेगा. इस महायज्ञ में ओडिशा राज्य के दो विद्वान पंडित मनोज कुमार सतपति वह अन्य पंडितों का आगमन हुआ है. कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले दो वर्षों से यहां मेले का आयोजन नहीं हुआ था. वही अब कोरोना के मामले कम होने के बाद इस वर्ष जगन्नाथ मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया है.  इस वर्ष बड़े ही धूम धाम से यहां महाशिवरात्री का त्योहार मनाया गया, जिसमे कोरिया जिले सहित अन्य पड़ोसी जिलों से श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना के लिए पहुंचे. 
 
 
मधुमक्खियों के हमले में आधा दर्जन श्रद्धालु हुए घायल
महाशिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना के बाद काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद उठाया. इसी बीच सुबह करीब 11:00 बजे अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. हमले में आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए. आशंका जताई जा रही है कि मंदिर परिसर में पूजा के दौरान अगरबत्ती का धुआं काफी ज्यादा था इससे मधुमक्खियां बिदक गयी होंगी और लोगों पर हमला शुरू करना शुरू कर दिया. वहीं मधुमक्खियों के हमले में घायल श्रद्धालुओं को बड़ाबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया , जहाँ डॉक्टर नहीं होने से काफी देर तक घायलों को परेशान भी रहना पड़ा. हालांकि कुछ देर देर बाद डॉक्टर आए और घायलों का उपचार किया गया.  फिलहाल सभी की हालत अब ठीक है. 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget