एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: अंबिकापुर पहुंचे विस अध्यक्ष चरणदास महंत, जिस मुद्दे पर था दौरा, वो पहुंचने से पहले ही...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत ने माँ महामाया के दरबार में हाजरी लगाने के बाद स्थानिय सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाक़ात की .

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत आज अम्बिकापुर पहुँचे. पेंड्रा मरवाही ज़िले के बाद कोरिया ज़िले से होते हुए चरण दास महंत ने अम्बिकापुर में कुछ सामाजिक और निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. अम्बिकापुर आने पर उन्होंने यहाँ से सिद्दपीठ माँ महामाया मंदिर पहुँच कर दर्शन किए. उनके साथ उनकी सांसद पत्नी ज्योत्सना महंत भी थी. इधर मीडिया के सवालों के एक जवाब में उन्होंने सबको चौंका दिया. उन्होंने कहा कि उत्तरी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आया हूँ यहाँ अपने साथियों की खोज करूँगा. 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत ने माँ महामाया के दरबार में हाजरी लगाने के बाद स्थानिय सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाक़ात की . इस दौरान मीडिया से चर्चा में चरण दास महंत ने कहा कि अम्बिकापुर दौरे का मुख्य उद्देश्य माई के दर्शन कर उनका आशिर्वाद लेना. उसके साथ अम्बिकापुर मैनपाट में अपने साथियों की खोज में आए है. तो ऐसे में साथियों से मिलना. उन्होंने कहा कि मैं पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के दौरे पर निकला हूँ. जिसमें पेंड्रा से रविन्द्रनाथ टैगोर जी का जन्म दिन मनाया .श्री महंत ने बताया कि रविन्द्रनाथ टैगोर जी 6.महीने पेंड्रा रोड में थे. उसके बाद अमरकंट दर्शन करने के बाद विधायक डॉ विनय जायसवाल और विधायक गुलाब कमरों के क्षेत्र में गया. इसी बहाने मैंने इनका हाल चाल जाना और इनके परिवार का हाल चाल जानने का मौक़ा मिला. उन्होंने बताया कि अम्बिकापुर के बाद वो मैनपाट जाएँगें. क्योंकि मैनपाट बहुत बड़ा पर्यटन का केन्द्र है. और उसको और बड़ा बनाना है.

Chhattisgarh: नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से करीब 4200 लीटर अवैध शराब जब्त

चरण दास महंत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब मै केन्द्र में मंत्री था. तब मैनपाट में आलू अनुसंधान केन्द्र की स्थापना करवाया था. लेकिन अब इसका काम ठीक से नहीं हो रहा है. उन्होंने बताया कि मैनपाट पर्यटन के नक्से में और कैसे विकसित हो सकता है. वहाँ आने जाने वालों के लिए क्या सुविधा है. उन्होंने आगे कहा कि वहाँ के नज़दीक जब दरिमा मे एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा. तो पूरे देश से लोग मैनपाट आना चाहेंगे.उन्होंने अंत में कहा इन्हीं सब बातों को जानने समझने आया हूँ. ये मेरा कोई राजनैतिक दौरा नहीं है. ग़ौरतलब है यहाँ से पहले मनेन्द्रगढ की जिन दोनों विधानसभा जाने का ज़िक्र श्री महंत ने किया . वहाँ से उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत मौजूदा सांसद हैं और इसी लोकसभा से पहले श्री महंत भी सांसद रह चुके हैं. 

सर्किट हाउस में कांग्रेस जनों से मुलाक़ात और मीडिया से चर्चा के बाद चरणदास महंत अपने कबीर पनिका समाज के कबीर आश्रम बनने वाली ज़मीन के विवाद को लेकर गंगापुर पहुँचे. जहां पहुँच कर वो यहाँ आयोजित समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान पूरे संभाग के कबीर पनिका समाज के लोग यहाँ मौजूद रहे. उन्होंने यहाँ समाज के लोगों को संबोधित किया. श्री महंत ने यहाँ पर कहा कि वो यहाँ पनिका कबीर समाज का जो भवन गंगापुर में बनना है . इसमें क्या विवाद है उसको समझने यहाँ आया था. पर यहाँ पहुँचने के पहले समाज के लोगों ने इस दौरे पर महासम्मेलन का आयोजन कर दिया. तो मैं उनके बीच हाज़िर हो गया.

महंत ने कहा कि ये महासम्मेलन ये बैठक एकता, सौहार्द ,प्रेम और सर्वशांति के लिए बैठक है. ये कोई राजनैतिक बैठक नहीं है. यहाँ के ज़मीन विवाद के बारे में बताते हुए महंत ने कहा कि यहाँ आने के पहले कलेक्टर में जानकारी दी. कि जिस विवाद के विषय को लेकर आप जा रहे है. उसको आपके आने के पहले ही निपटा दिया गया है. बहरहाल सूबे में चुनाव नज़दीक है . ऐसे में चरण दास महंत कितना भी कहें कि उनका दौरा राजनैतिक नहीं है. पर परिस्थिति और समय ये मानने को तैयार नहीं है. क्योंकि श्री महंत का सरगुजा संभाग में अच्छा जनाधार है. और उनके आने से राजनैतिक गलियारों में चर्चा तेज होना भी तय हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget