एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में BJP के बुलडोजर पर भारी पड़ेगा CM बघेल का ट्रैक्टर? जानें सियासी मायने

Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी सत्ता में आने पर यूपी की तर्ज पर माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाने की बात कह रही है जबकि कांग्रेस हल चलाने को तैयार है.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते-आते बुलडोजर की चर्चा तेज हो गई है. बीजेपी छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी तो योगी आदित्यनाथ सरकार की तरह माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाने का दावा कर रही है. लेकिन इसके जवाब में कांग्रेस किसानों का हल चलने का दावा कर रही है. इसपर  छत्तीसगढ़ की राजनीति बुलडोजर और हल के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे रही है. आखिर बुलडोजर और हल के बीच ये सियासी जंग की पूरी कहानी क्या है ? चलिए समझते हैं.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी का बुलडोजर मुहिम 

दरअसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ बीजेपी के बड़े दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ में बुलडोजर चलाने के अभियान में जुड़ गए है. बीजेपी के नेता इस मुहिम के तहत ग्राउंड पर पहुंच रहे हैं. इसमें एक वीडियो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का वायरल हो रहा है. इसमें अरुण साव लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में एक युवा से बुलडोजर चलाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं.

अरुण साव ने युवा से कहा कि बुलडोजर चलवाना है तो इस सरकार को बदलना होगा. छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है, इसे शांति का गढ़ बनाना है तो बुलडोजर तो चलाना पड़ेगा. 

बीजेपी ने कहा- एक भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 6 महीने बाद बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए अपराध और अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर को ठोस उपाय बताया है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अभी से कांग्रेसियों के हाथ-पैर फूल गए हैं. 6 माह बाद की चिंता में नींद उड़ गई है. पिछले साढ़े चार साल में कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. फिर से सारे अपराधियों के आतंक से छत्तीसगढ़ को मुक्त कराने के लिए भाजपा का शासन आते ही उनके कर्मों पर बुलडोजर चलेगा या तो समय रहते सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ से निकल जाएं. एक भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा.

कांग्रेस का जवाब- छत्तीसगढ़ में किसानों का हल चलेगा

इसके जवाब में कांग्रेस ने हल अभियान शुरू कर दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2023 के चुनाव में भी हल चलेगा. हल विकास और समृद्धि का प्रतीक है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के लिए काम किया, इससे फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी. छत्तीसगढ़ में किसानों का हल चलेगा. हिंसा करने वाली बीजेपी को ये समझ में आ जाना चाहिए कि यहां बुलडोजर का नहीं, संविधान का राज है.

बुलडोजर चलाने या एनकाउंटर करने की आवश्यकता नहीं

इसके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पास मुद्दे नहीं हैं. वो दूसरे राज्यों के मुद्दों को लाती है. छत्तीसगढ़ में तो कोई ऐसा माफिया नहीं है जिसके खिलाफ बुलडोजर चलाने या एनकाउंटर करने की आवश्यकता हो. छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है. छोटे-मोटे अपराध को छोड़ दिया जाए तो यहां पर कोई भी संगठित अपराध नहीं है. 

विधानसभा चुनाव में बुलडोजर और हल की चर्चा तेज

गौरतलब है कि इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. नेताओं के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं. लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चर्चा इस वक्त बीजेपी के बुलडोजर और कांग्रेस के हल की हो रही है. फिलहाल इस चर्चा में कितना दम है, विधानसभा चुनाव के परिणाम से स्पष्ट होगा कि बीजेपी के बुलडोजर का कांग्रेस हल से हल निकल पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें :- Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल का किसान अवतार, ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई करते दिखे मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget