एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस को झटका, मुंगेली जिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, इस दल में हुए शामिल

Chhattisgarh Election 2023 News: टिकट बंटवारे के बाद छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी में बगावत के बोल उठने लगे हैं. मुंगेली से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने भी इसी कारण पार्टी से नाता तोड़ लिया है.

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद दावेदारों की नाराजगी प्रदेश भर में देखी जा रही है. इसी नाराजगी के चलते ठीक चुनाव के पहले कांग्रेस को एक झटका लगा है. मुंगेली से कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस सोमवार को जोगी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. सागर सोमवार को ही पेंड्रा पहुंचे और यहां जोगी निवास पहुंच कर अमित जोगी और डॉ रेणु जोगी के समक्ष जेसीसीजे में शामिल हो गए. सागर की मानें तो कांग्रेस पार्टी के लोगों की अनदेखी के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा. उन्होंने जोगी कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि अब हमारे लिए वहां (कांग्रेस में) पर कोई जगह नहीं है.

'निष्ठावान कार्यकर्ता की कद्र नहीं'

जोगी कांग्रेस जॉइन करने के बाद बैस ने पत्रकारों से चर्चा कर बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें काफी तकलीफ हुई है. धर्मजीत सिंह के कांग्रेस से जाने के बाद मैंने काफी मेहनत भी की.

बैस ने बताया कि साल 2018 के चुनावों में भी उनके साथ छल हुआ था और समीकरणों का साथ होने के बाद भी उनका नाम काट दिया गया. उन्होंने कहा कि वो एक बार फिर धोखे का शिकार हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर राय ली और सभी की सहमति के बाद फैसला लिया कि उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए.

कांग्रेस का साथ छोड़ जोगी कांग्रेस से जुड़ने के फैसले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अमित जोगी के साथ वो काफी पहले से संपर्क में थे क्योंकि वो भी कभी कांग्रेस के साथ ही थे. उन्होंने जेसीसीजे पार्टी को बेहतर दल बताया है और कहा है कि इससे बेहतर और कोई दल नहीं है. ये क्षेत्रीय दल है और छत्तीसगढ़ी लोगों के वजूद को समझने वाली पार्टी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अमित जोगी और रेणु जोगी से मिलकर उनके समक्ष जेसीसीजे में प्रवेश किया है. उनसे उन्हें आश्वसन भी मिला है कि उन्हें वे विधानसभा चुनाव में टिकट भी देंगे और जोगी कांग्रेस जीत भी दर्ज करेगी.

Chhattisgarh Election 2023: 'फिर करेंगे किसानों की कर्ज माफी', छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल का बड़ा वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget