एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: बीजेपी नेता हूंगाराम मरकाम का बयान, कहा- 'इस बार कवासी लखमा जीते तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास...'

Chhattisgarh Elections News: बीजेपी नेता हूंगा राम मरकाम ने कहा कि अगर इस बार कवासी लखमा कोंटा विधानसभा से चुनाव जीतते हैं, तो वह अपने राजनीतिक करियर से संन्यास ले लेंगे.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: बस्तर (Bastar) संभाग की 12 विधानसभा सीटों में से सबसे हाई प्रोफाइल सीट माने जाने वाली कोंटा (Konta) विधानसभा से एक बार फिर आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने आवेदन जमा किया है. कवासी लखमा कोंटा विधानसभा क्षेत्र से पिछले पांच बार से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं. वहीं इस बार भी माना जा रहा है कि कवासी लखमा को ही कांग्रेस (Congress)अपना प्रत्याशी बनाएगी. ऐसे में बीजेपी (BJP) की तरफ से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है.

बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम (Hungaram Markam) ने कहा "अगर कोंटा विधानसभा से कवासी लखमा इस बार चुनाव जीतते हैं, तो वह अपना राजनीतिक कैरियर खत्म कर देंगे और संन्यास ले लेंगे. हालाकि उन्होंने ये भी कहा उन्हें अपना राजनीतिक कैरियर खत्म करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि कोंटा विधानसभा के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यह फैसला ले लिया है कि इस बार के चुनाव में कवासी लखमा को किसी भी हाल में हराना है." दरअसल, बस्तर संभाग का कोंटा  विधानसभा कांग्रेस का एक अभेद किला है, जिसे तोड़ पाना बेहद ही मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है. क्योंकि पिछले 25 सालों से यहां कांग्रेस के विधायक कवासी लखमा का बोलबाला है.

1998 से लगातार जीत रहे कवासी लखमा
कवासी लखमा 1998 से लगातार इस विधानसभा से विधायक चुने जा रहे हैं. इस बार भी कवासी लखमा ने चुनाव लड़ने  के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को आवेदन दिया है. इस विधानसभा से कांग्रेस से केवल एक ही दावेदार कवासी लखमा ने ही आवेदन जमा किया है. वहीं बीजेपी से इस बार चार से ज्यादा नेता यहां से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं, जिसमें हूंगाराम मरकाम, सोयम मुक्का, दीपिका सोरी, धनीराम बारसे शामिल हैं. हालांकि इस बार बीजेपी के सभी नेता कोंटा विधानसभा से पार्टी की जीत सुनिश्चित होने का दावा कर रहे हैं. 

यही वजह है कि बुधवार देर शाम  सुकमा जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हुई चुनावी बैठक के बाद हूंगाराम मरकाम ने स्थानीय मीडिया के एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में अगर कोंटा विधानसभा से कवासी लखमा फिर चुनाव जीतते हैं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. उन्होंने कहा कि इस बार कवासी लखमा की हार सुनिश्चित है और अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं अपना राजनीतिक करियर खत्म कर दूंगा.

Chhattisgarh Politics: सीएम भूपेश बघेल के करीबियों के घर ई़डी की दबिश से चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget