एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: सीएम भूपेश बघेल के करीबियों के घर ई़डी की दबिश से चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में चुनाव के ठीक पहले ईडी की कार्रवाई तेज हो गई है. इसके साथ ही प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी में जमकर कर बहस छिड़ी हुई है.

Chhattisgarh ED Raid: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले लगातार पड़ रही ईडी (ED) की रेड पर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के करीबियों के यहां छापा पड़ा. इसमें सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी और कारोबारियों के यहां ईडी ने दबिश दी. कांग्रेस ने ईडी की रेड को लेकर सीधे तौर पर चुनाव में बाधा डालने का आरोप लगाया है और बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा है. 

दूसरी ओर बीजेपी दावा कर रही है कि ईडी को ठोस सबूत मिले हैं और उसने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. दरअसल, बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ में तब हड़कंप मच गया, जब ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों के यहां दबिश दी. इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर मिले तौफे के लिए आभार जताया है. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी बुरी तरह से हार रही है. इसलिए ईडी-आईटी को चुनाव लड़ने के लिए ठेका दिया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चेतावनी देते हुए कहा, "ये न समझें की सत्ता में जिंदगी भर बैठे रहेंगे. रावण का अहंकार टूट गया तो यह लोग क्या हैं?"

चुनावी तैयारी में ED बाधा डालने में लगी है- कांग्रेस
इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग ने ईडी की रेड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता से घबराकर बीजेपी की केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने के उद्देश्य से ईडी की छापेमारी करवाई है. इसके साथ चुनावी तैयारी में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विनोद वर्मा कांग्रेस के राजनैतिक प्रशिक्षणों के साथ बूथ कमेटियों का भी काम देखते हैं. उनको डिस्टर्ब करने के लिए उनके यहां छापा करवाया गया.

 नारायण चंदेल ने किया ये दावा
साथ ही उन्होंने कहा  कि आशीष वर्मा, मनीष बंछोर दोनों ही मुख्यमंत्री के ओएसडी हैं. दोनों का मूल कार्य मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पाटन में राजनैतिक गतिविधियों को संचालित करना है. विजय भाटिया मुख्यमंत्री के पारिवारिक मित्र हैं. पाटन में बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. अब पाटन में कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियों को बाधित करने के उद्देश्य से दोनों के यहां ईडी पहुंची. वहीं बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने ईडी की रेड सही ठहराते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से हटाने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल बेल पर हैं. उनके कई करीबी जेल में हैं. उनकी डिप्टी सेक्रेटरी भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं.

नारायण चंदेल ने कहा "पहले ही सीडी कांड में सीएम भूपेश बघेल के साथ जेल में रहे विनोद वर्मा के यहां अब भ्रष्टाचार का इनपुट मिलने पर ईडी ने दबिश दी. ईडी पुख्ता छानबीन के बाद ही छापा मारती है, ताकि साक्ष्य हासिल किए जा सकें. अब तक ईडी ने जहां भी कार्रवाई की है, वहां उसे इतने ठोस सबूत मिले हैं कि आरोपियों को जमानत नहीं मिल रही. कांग्रेस छत्तीसगढ़ में लूट की छूट चाहती है. सारे कर्म सामने हैं, लेकिन कांग्रेस हर बार भ्रष्टाचारियों के समर्थन में आगे आती है. कांग्रेस भ्रष्टाचार का नरवा है, भ्रष्टाचार का घुरवा है, छत्तीसगढ़ को गाय समझकर दुह रही है, लेकिन याद रखे कि अब उसका छत्तीसगढ़ में उसका अंत सुनिश्चित है."

Chhattisgarh News: ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ एक्शन में ईडी, 4 आरोपी गिरफ्तार, जानें- क्या है Mahadev App मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget