एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election Result 2023: सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर 8वीं बार विधायक बने बृजमोहन अग्रवाल, मात्र 16 वोटों से जीते BJP के आशाराम नेताम

Chhattisgarh Election 2023: सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से आठवीं बार विधायक बने है. वहीं सबसे 16 वोटों से बीजेपी के आशाराम नेताम ने जीत हासिल की है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को सर्वाधिक 67,719 मतों से हराया है.  इस जीत के साथ बृजमोहन अग्रवाल लगातार आठवीं बार विधायक बन गए हैं. इस विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 1,09,263 मत हासिल किए और कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67,919 मतों के अंतर से हराया. महंत को 41,544 मत मिले.

सबसे ज्यादा मतों से जीते बृजमोहन अग्रवाल
माना जा रहा है कि राजधानी रायपुर में कांग्रेस के पास बृजमोहन अग्रवाल के कद का कोई नेता नहीं है. बृजमोहन अग्रवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं. वहीं रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी ने 64,443 मतों से जीत हासिल की है. ओपी चौधरी 90 सदस्यीय विधानसभा में दूसरे नेता हैं, जिन्होंने 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. राज्य में इस चुनाव में अन्य उम्मीदवारों की तुलना में बीजेपी के विजय शर्मा को सबसे अधिक 1,44,257 वोट मिले हैं. 

सबसे कम वोटों से जीते से बीजेपी के आशाराम नेताम
विजय शर्मा ने कवर्धा सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों के अंतर से हराया है. वहीं कांकेर सीट पर बीजेपी के आशाराम नेताम ने कांग्रेस उम्मीदवार शंकर ध्रुवा के खिलाफ सबसे कम 16 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है. पहली बार विधायक चुने गए नेताम को कुल 67,980 वोट मिले जबकि ध्रुवा को 67,964 वोट मिले. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उपमुख्यमंत्री सिंह देव भी अंबिकापुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राजेश अग्रवाल से 94 वोटों के मामूली अंतर से हार गए. सिंहदेव को 90,686 वोट मिले जबकि अग्रवाल को 90,780 वोट मिले. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ चुनाव में बीजेपी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटें जीती हैं. वहीं, कांग्रेस को 35 सीटें मिली है. राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election Result: सरगुजा संभाग की 12 सीटों पर BJP की वापसी, चार बार के कांग्रेस विधायक को मिली करारी हार

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget