एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: दुर्ग की आठ विधानसभाओं में बढ़ गई मतदाताओं की गिनती, 2018 की तुलना में 39,364 वोटर्स की संख्या

Chhattisgarh Elections News: दुर्ग लोकसभा की आठ विधानसभा में 2018 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 39,364 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है, जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारी में जुट गया है. वहीं दुर्ग (Durg) जिले के डीएम और जिला निर्वाचन पुष्पेंद्र मीणा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थिती में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की घोषणा कर दी है. दुर्ग लोकसभा की आठ विधानसभा में 2018 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 39,364 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है, जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है.

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे ने बताया कि दो अगस्त 2023 से 11 सितंबर 2023 तक मतदाता केंद्रों में दावा आपत्ति प्राप्त करने का काम किया गया. 11 सितंबर 2023 तक की स्थिति में जिले में कुल मतदाता 13 लाख 91 हजार 986 से बढ़कर 14 लाख 31 हजार 350 हो गए हैं. इस तरह से कुल 39 हजार 364 नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हुआ है. इनमें 17 हजार 173 पुरूष और 22 हजार 189 महिला मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा गया है.

जानिए कौन से विधानसभा में कितने मतदाता बढ़े
विधानसभा 62 पाटन में कुल 4080 नए मतदाता जुड़े हैं. इनमें 1831 पुरूष और 2249 महिला मतदाताओं का नाम सुची में शामिल किया गया है. इसी प्रकार विधानसभा 63 दुर्ग ग्रामीण में 5 हजार 91 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं. इनमें 2 हजार 104 पुरूष और 2 हजार 988 महिला मतदाताओं के नाम शामिल हैं. विधानसभा 64 दुर्ग शहर में कुल 7 हजार 969 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिसमें 3 हजार 493 पुरूष और 4 हजार 476 महिला मतदाता शामिल हैं.

इसी तरह विधानसभा 65 भिलाई नगर में 4 हजार 514 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, इसमें 1 हजार 839 पुरूष और 2 हजार 673 महिला मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है. इसी तरह विधानसभा 66 वैशाली नगर में कुल 7 हजार 294 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिसमें 3 हजार 164 पुरूष और 4 हजार 124 महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है. विधानसभा 67 अहिवारा में कुल 7 हजार 185 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिसमें 3 हजार 157 पुरूष और 4 हजार 30 महिला मतदाताओं का नाम शामिल है.

विधानसभा 68 साजा (आंशिक) में कुल 2 हजार 527 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिसमें 1 हजार 244 पुरूष और 1 हजार 284 महिला मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है. विधानसभा 69 बेमेतरा (आंशिक) में भी 704 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है, जिनमें 341 पुरूष और 363 महिलाएं शामिल हैं. बता दें कि वर्तमान विधानसभा पाटन में मतदान केंद्रों की संख्या 246 है. इसी प्रकार विधानसभा दुर्ग (ग्रामीण) में 227, दुर्ग शहर में 215, भिलाई नगर में 167, वैशाली नगर में 242, अहिवारा में 259, साजा (आंशिक) में 101 और बेमेतरा (आंशिक) में 22 मतदान केंद्र है. इस प्रकार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1479 है. विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले में 3362 बीयू, 2032 सीयू  और 2216 वीवीपीएटी उपलब्ध है. 

Chhattisgarh Politics: सीएम बघेल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, किसानों को लेकर कहीं ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget