एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बीजेपी की टिफिन पालिटिक्स, कांग्रेस ने ली चुटकी

Chhattisgarh: बीजेपी के टिफिन भोजन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को बड़े नेताओं के द्वारा भोजन परोसा जाता है. टिफिन भोजन परोसने की व्यवस्था में महिला मोर्चा को भी काम में लगाया जाता है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है. चुनाव को देखते हुए कांग्रेस (Congress)और बीजेपी (BJP) का चुनावी अभियान भी तेज हो गया है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी महा जनसंपर्क अभियान चला रही है. वहीं कांग्रेस भी संभागीय सम्मेलन कर रही है, लेकिन इन सबके बीच राज्य में बीजेपी की टिफिन पॉलिटिक्स की चर्चा भी जोरों पर है. साथ ही इसपर राजनीति भी तेज हो गई है

दरअसल बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव और बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी को कम करने के लिए बड़ा ही रोचक प्लान बनाया है. बीजेपी नेता अब अपने कार्यकर्ताओं को मीटिंग के बाद रेस्टोरेंट का खाना खिलाने के जगह घर से टिफिन मगाएंगे और साथ में खाना खाएंगे.  इसका पहला नजारा 13 जून को राजनांदगांव (Rajnandgaon) के गायत्री विद्यापीठ में आयोजित बीजेपी के मीटिंग में देखने को भी मिला. यहां बीजेपी ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर (Om Mathur), डॉ रमन सिंह (Raman Singh) और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के लिए टिफिन भोजन कार्यक्रम रखा गया. 

ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा
इस दौरान ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि "बीजेपी एक व्यक्ति या एक परिवार की बनी  हुई पार्टी नहीं है,बल्कि इसे आप जैसे सैकड़ों- हजारों लोगों ने मिलकर बनाया है. आप जैसे कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही आज बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. उन्होंने कहा "आज मैं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ उनके अनुभव को सुन रहा था तो मुझे महसूस हुआ कि किस तरह से हम भी भारत मां की सेवा के लिए पार्टी में लगातार लगे रहते थे. कठिन संघर्ष करके त्याग तपस्या के बल पर हमने पार्टी का कार्य किया."

CM भूपेश बघेल ने ली अभियान पर चुटकी
साथ ही माथुर ने बताया कि केंद्रीय समिति की बैठक में तय किया गया कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन भोजन से हम वापस उन दिनों को याद करें और उनके उर्जा और अनुभव को ग्रहण करते हुए पार्टी को और ऊंचाइयों में ले जाएं. वहीं बीजेपी के इस अभियन पर कांग्रेस ने चुटकी ली है. कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता इस अभियान से नाराज है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा "क्या अभी तक पुराने टिफिन रखे हैं. अब यह स्थिति हो गई है कि बीजेपी नेता अपने कार्यकर्ताओं को खाना तक नहीं खिला रहे हैं."

धनंजय सिंह ठाकुर ने क्या कहा
वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा  "भाजपा ने रायपुर के धरसीवा विधानसभा में कार्यकर्ताओं को टिफिन लेकर बैठक में बुलाया था. लेकिन कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के कारण टिफिन लाने से इंकार कर दिया है. इसलिए धरसीवां में बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं को रेस्टोरेंट में खाना खिलाया.अब तो बीजेपी के नेताओं को शर्म आनी चाहिए और जनता की परेशानी समझनी चाहिए." कांग्रेस के बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पलटवार किया है. मंगलवार को अरुण साव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हर राजनीतिक दल को अपने अभियान और कार्यक्रम करने का अधिकार है. 

उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से बैठकर भोजन करेंगे. आपस में चर्चा करेंगे. यह हमारे कार्यक्रम का हिस्सा है. जब एक साथ भोजन करते हैं, तो आपस में जो बातचीत होती है उसका बड़ा महत्व होता है. इससे कांग्रेस के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है, क्योंकि आज छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस से नाराज है. जनता कांग्रेस से दूर जा चुकी है. बता दें बीजेपी के टिफिन भोजन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को बड़े नेताओं के द्वारा भोजन भी परोसा जाता है. टिफिन भोजन परोसने की व्यवस्था में महिला मोर्चा को भी काम में लगाया जाता है. साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी व्यवस्था में लगे रहते हैं.

School Reopen in Chhattisgarh: मानसून की देरी के चलते बच्चों की गर्मी छुट्टी 10 दिन के लिए बढ़ी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?

वीडियोज

Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
Precautions During Swimming: गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
Embed widget